95 कोविड मरीजों का पता चला.. इलाज कराने पहुंचा व्यक्ति निकला पाजीटिव ..आयुर्वेद अस्पताल में मची हलचल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- बुधवार को जिले में कुल 100 से अधिक कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 101 कोरोना पाजीटिव पाए गए.जिले के आंकड़ो पर नजर डाले तो महिलाओं की संख्या 37 जबकि 58 पुरूष मरीज है। जानकारी मिली है कि आयुर्वेदिक अस्पताल में शल्य क्रिया कराने पहुंचा एक मरीज पाजीटिव पाया गया है। इसके बाद अस्पताल में हलचल मच गयी है। बताते चलें कि आयुर्वेदिक अस्पता लमें इस समय आधा दर्जन मरीज भरती है। बहरहाल आपरेशन करवाने पहुंचे व्यक्ति के कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद प्रबंधन की परेशानी बढ़ गयी है।बुधवार को बिलासपुर जिले में कुल 95 कोरोना मरीजों की जानकारी सामने आयी है। बिल्हा में कुल 9 मरीजों का पता चला है। इसमें महिला मरीजों की संख्या तीन है। कोटा में पाए गए कुल 2 मरीजों में एक महिला और दूसरा पुरूष है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      मस्तूरी में चार महिलाएं पाजीटिव मिली है। यहां जांच के दौरान कुल 5 मरीज सामने आए है। जबकि तखतपुर और बोदरी में एक भी मरीज नहीं मिले है। वहीं बोदरी में कुल 79 कोविड मरीजों का पता चला है। पाए गये मरीजों में 50 पुरूष और 29 महिलाएं है। जिले में पाए गए कुल 95 कोरोना मरीजों में 58  पुरूष और 37 महिलाएं हैं।

पहुंचा आपरेशन करवाने निकल गया पाजीटिव

          जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जिला आयुर्वेदिक कालेज में इलाज कराने पहुंचा। व्य्कित को देखने के बाद डॉक्टर बृजेश सिंह ने कोरोना टेस्ट के लिए कहा। कोरोना टेस्ट करवाने के बाद व्यक्ति रिपोर्ट लेकर आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचा। उसने डाक्टर रिपोर्ट देने के साथ बताया कि वह पाजीटिव है। इतना सुनते ही हलचल मच गयी। और स्टाफ भी सिर पर पैर रखकर भाग खड़ा हुआ है। वहीं डाक्क्ट बृजेश सिंह की चिंता कुछ ज्यादा ही बढ गयी है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती आधा दर्जन मरीजों की धडकने तेज हो गयी है।

            बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही तीन डाक्टर कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद क्वारंटीन में है।

close