चुनाव से पहले सड़क बिजली की मांग..बिरकोना वासियों ने कहा..बिना बिजली कटती है रात..सड़क भी अधूरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- बिरोकोना के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित में मांग की है कि महामाया  नगर के अधूरी सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अधूरे निर्माण से आए दिन दुर्घटनाए हो रही है। जिसके चलते आम जनता में भारी आक्रोश है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने नीरज सोनी की अगुवाई में बिरकोनो में 11 केवी सबस्टेशन स्थापित करने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               महामाया नगर बिरकोना के लोगों ने आज जनदर्शन में पहुंचकर बिजली समस्या समेत अधूरी सड़क निर्माण को लेकर शिकायत की है। नीरज सोनी ने बताया कि महामाया नगर बिरकोना में हमेशा बिजली की समस्या बनी रहती है। यद्यपि 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। बावजूद इसके वार्ड के बहुत दूरस्थ इलाके में बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है। लोगों की रात्रि अंधेरे में कटती है।

               नीरत ने जिला प्रशासन को बताया कि नहर तक अधूरा सड़क बनाकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते रात्रि आने जाने वालों को हादसे का शिकार होना पड़ता है। सड़क का निर्माण अटल चौक तक ही हुआ है। इसके बाद नहर तक की सड़क इतनी जर्जर है कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन दुर्घटनाएं होती है। लोग हमेशा दहशत में रहते हं। 

             स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के अन्दर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तो सभी लोग मिलकर चक्काजाम करेंगे। अनशन पर भी बैठेंगे।                

close