गोलीकाण्ड में 11 गिरफ्तार…9 आरोपी फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20151024-WA0016बिलासपुर— एक दिन पहले टिकरापारा में गोलीकाण्ड हादसे में 20 लोगों के खिलाफ सिटी कोतवाली ने आज अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 9 आरोपी अभी भी फरार हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा में एक दिन जन्मदिन पार्टी के बाद गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। युवक का नाम सत्यजीत गोरख है। जिसका इलाज इस समय अपोलो में चल रहा है। सरकंडा पुलिस ने सिटी कोतवाली थाने को सूचना मिलने के पुलिस हरकत में आयी। शुक्रवार को 11 युवकों को हिरासत में लिया गया। इसमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।

             बताया जा रहा है कि कुछ युवक गौरव के घर जन्मदिन मनाने गये थे। इसी दौरान युवकों ने मिलकर किसी को मारने के लिए प्लान बनाया।  इस बीच चीकू केशरी ने सत्यजीत गोरख पर कट्टे से फायर कर दिया। घायल सत्यजीत मौके पर ही गिर गया। आनन-फानन में उसे अपोलों में दाखिल कराया गया। जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

             पुलिस के अनुसार आरोपी चीकू केशरी अपने अन्य साथियों के साथ समूह में था। इसी बीच उसने सत्यजीत पर कट्टे से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार हमले से पहले दोनों के बीच में किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। तैश में चीकू ने सत्यजीत पर गोली चला दिया।

         सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीकू केशरी सत्यजीत से मारपीट करने ही आया था। जन्मदिन पार्टी के दिन भी सत्यजीत चीकू के साथ ही था। किसी बात को लेकर यहां भी चीकू केशरी का उससे विवाद हो गया। इसके बाद चीकू ने उसको कट्टे के निशाने पर ले लिया। बताया जा रहा है दोनों के बीच में किसी बात को लेकर पहले भी वाद विवाद हो चुका था।

         बहरहाल पुलिस ने कल देर शाम इस मामले में शामिल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। 11 लोग अभी पुलिस हिरासत में है। जबकि 9 लोगों की तलाश चल रही है। आरोपियों पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है।

close