IND vs WI, 1st T20-टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट,भारत को जीत के लिए इतने रन

Shri Mi
11 Min Read

नई दिल्ली-भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 207 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 208 रनों का टारगेट दिया. वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमेयर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. इसके अलावा कीरोन पोलार्ड ने 37 और इविन लुईस 40 रनों की पारी खेली.

दीपक चहर ने लेंडल सिमंस को आउट कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया. चहर की गेंद पर सिमंस स्लिप में रोहित शर्मा को कैच दे बैठे. लेंडल सिमंस 2 रन बनाकर आउट हुए. इविन लुईस 40 रन बनाकर आउट हुए. ब्रैंडन किंग 31 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. उन्हें ऋषभ पंत ने स्टंप किया. शिमरोन हेटमेयर 56 रन और कीरोन पोलार्ड ने 37 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. वेस्टइंडीज को हाल ही में अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात दी थी वहीं भारत इसी अंतर से बांग्लादेश को टी-20 सीरीज हरा कर इस सीरीज में उतर रही है.

IND vs WI, 1st T20 Live  Dec 06, 2019  21:03 (IST)

रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं कप्तान विराट कोहली.  Dec 06, 2019  21:02 (IST)

टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा, खारी पिएरे ने अपने पहले ही ओवर में चटकाया रोहित शर्मा का विकेट. रोहित ने सिर्फ 8 रन बनाए.  Dec 06, 2019  21:01 (IST)

दूसरा ओवर कराने के लिए आए शिमरॉन हेटमायर के ओवर में रोहित शर्मा ने जड़े दो चौके. सलामी जोड़ी ने पारी के तीसरे ओवर में बटोरे कुल 11 रन.  Dec 06, 2019  20:55 (IST)

दूसरा ओवर कराने आए जेसन होल्डर के ओवर में केएल राहुल ने जड़े 3 चौके, ओवर में आए कुल 13 रन.  Dec 06, 2019  20:51 (IST)

वेस्टइंडीज के लिए दूसरा ओवर कराने के लिए आए हैं जेसन होल्डर.  Dec 06, 2019  20:51 (IST)

शेल्डन कॉटरेल की घातक गेंदबाजी, टीम इंडिया ने पहले ओवर में बटोरे केवल 4 रन.  Dec 06, 2019  20:50 (IST)

वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल कराएंगे पहला ओवर, सामने क्रीज पर हैं रोहित शर्मा.  Dec 06, 2019  20:50 (IST)

वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया. रोहित शर्मा और केएल राहुल करेंगे पारी की शुरुआत.  Dec 06, 2019  20:34 (IST)

Innings Break!

West Indies post a mammoth total of 207/5 on the board. Will #TeamIndia chase this down?#INDvWI

Twitter पर छबि देखें
Twitter पर छबि देखें
Twitter पर छबि देखें

1,0678:33 pm – 6 दिस॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता141 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं  Dec 06, 2019  20:34 (IST)

वेस्टइंडीज ने भारत को 208 रनों का लक्ष्य दिया है.  Dec 06, 2019  20:30 (IST)

जेसन होल्डर के शानदार छक्के के साथ ही 200 के पार पहुंचा वेस्टइंडीज का स्कोर.  Dec 06, 2019  20:30 (IST)

190 के पार पहुंच चुका है वेस्टइंडीज का स्कोर.  Dec 06, 2019  20:29 (IST)

11 रन के स्कोर पर जेसन होल्डर को मिला जीवनदान, विराट कोहली ने छोड़ा कैच.  Dec 06, 2019  20:29 (IST)

Maiden T20I half-century for Shimron Hetmyer

West Indies 155/3 after 16 overs.#WIvIND http://bit.ly/IndvsWI1 

Twitter पर छबि देखें

5188:11 pm – 6 दिस॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता33 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं  Dec 06, 2019  20:23 (IST)

बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे दीपक चाहर से हुई मिस-फील्ड, रामदीन और वेस्टइंडीज को मिले 4 रन.  Dec 06, 2019  20:22 (IST)

किरॉन पोलार्ड का विकेट गिरने के बाद 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं दिनेश रामदीन.  Dec 06, 2019  20:22 (IST)

वेस्टइंडीज का 5वां विकेट गिरा, किरॉन पोलार्ड 37 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का दूसरा शिकार बने.  Dec 06, 2019  20:20 (IST)

शिमरॉन हेटमायर का विकेट गिरने के बाद 6ठें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं जेसन होल्डर.  Dec 06, 2019  20:19 (IST)

वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा, शिमरॉन हेटमायर 56 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने.  Dec 06, 2019  20:18 (IST)

दीपक चाहर के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए काफी खराब रहा 17वां ओवर. कुल 17 रन खर्च हुए और 2 कैच भी छूटे.  Dec 06, 2019  20:16 (IST)

जीवनदान मिलने के बाद अगली ही गेंद पर पोलार्ड ने जड़ा एक और छक्का.  Dec 06, 2019  20:16 (IST)

अब 24 के स्कोर पर किरॉन पोलार्ड को मिला जीवनदान, अब रोहित शर्मा ने छोड़ी कैच और छक्का भी मिला.  Dec 06, 2019  20:15 (IST)

54 के स्कोर पर हेटमायर को मिला जीवनदान. दीपक चाहर की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने छोड़ा कैच.  Dec 06, 2019  20:10 (IST)

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने छक्के के साथ पूरा किया अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक.  Dec 06, 2019  20:09 (IST)

44 के स्कोर पर बाल-बाल बचे शिमरॉन हेटमायर, युजवेंद्र चहल की गेंद पर खेले गए शॉट को जज नहीं कर पाए वॉशिंगटन सुंदर.  Dec 06, 2019  20:07 (IST)

15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 144/3. शिमरॉन हेटमायर- 44 और किरॉन पोलार्ड- 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं.  Dec 06, 2019  19:58 (IST)

विराट कोहली ने मैदान में की मिसफील्ड, शिमरॉन हेटमायर और वेस्टइंडीज को तोहफे में मिले 4 रन.  Dec 06, 2019  19:52 (IST)

Looks like the captain enjoyed that one #INDvWI

Twitter पर छबि देखें

1,3977:43 pm – 6 दिस॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता96 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं  Dec 06, 2019  19:50 (IST)

11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 107-3. शिमरॉन हेटमायर- 27 और किरॉन पोलार्ड- 01 रन बनाकर क्रीज पर हैं.  Dec 06, 2019  19:47 (IST)

ब्रैंडन किंग का विकेट गिरने के बाद 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं कप्तान किरॉन पोलार्ड.  Dec 06, 2019  19:46 (IST)

वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट गिरा, 31 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट हुए ब्रैंडन किंग.  Dec 06, 2019  19:44 (IST)

अपना पहला ओवर कराने के लिए आए युजवेंद्र चहल की दूसरी गेंद पर हेटमायर ने लगाया खूबसूरत छक्का. इस छक्के के साथ ही 20 रन के निजी स्कोर पर आ गए हैं हेटमायर.  Dec 06, 2019  19:41 (IST)

रविंद्र जडेजा के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने जड़ा शानदार छक्का.  Dec 06, 2019  19:38 (IST)

वॉशिंगटन सुंदर के तीसरे ओवर में बाल-बाल बचे ब्रैंडन किंग. केएल राहुल के हाथों से कुछ ही दूरी पर गिरी कैच, मिला चौका.  Dec 06, 2019  19:36 (IST)

An eventful Powerplay between #INDvWI

West Indies are 66/2, Evin Lewis recently fell for a 17-ball 40

LIVE http://bit.ly/IndvsWI1 

Twitter पर छबि देखें

4757:32 pm – 6 दिस॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता23 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं  Dec 06, 2019  19:35 (IST)

BCCI@BCCI

After the PowerPlay, West Indies are 66/2.

Live – http://bit.ly/IndvWI1stT20I  #INDvWI

Twitter पर छबि देखें

5237:32 pm – 6 दिस॰ 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता55 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं  Dec 06, 2019  19:31 (IST)

इविन लुइस का विकेट गिरने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं शिमरॉन हेटमायर.  Dec 06, 2019  19:30 (IST)

वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा, 17 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए इविन लुइस. वॉशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया को दिलाई बड़ी सफलता.  Dec 06, 2019  19:28 (IST)

अपना दूसरा ओवर कराने आए वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर लुइस ने जड़ा अपनी पारी का चौथा छक्का.  Dec 06, 2019  19:26 (IST)

5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 57/1. इविन लुइस- 34 और ब्रैंडन किंग- 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं.  Dec 06, 2019  19:25 (IST)

इविन लुइस ने अब भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जड़ा छक्का, इसी के साथ 50 के पार पहुंचा वेस्टइंडीज का स्कोर.  Dec 06, 2019  19:21 (IST)

इविन लुइस के बाद अब ब्रैंडन किंग ने भी जड़ा छक्का. चाहर ने अपने दूसरे ओवर में खर्च कर दिए 19 रन.  Dec 06, 2019  19:20 (IST)

10 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं इविन लुइस. जड़ चुके हैं 2 छक्के और 2 चौके.  Dec 06, 2019  19:17 (IST)

तूफानी अंदाज में इविन लुइस, चाहर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद दूसरी गेंद पर लगाया खूबसूरत चौका.  Dec 06, 2019  19:16 (IST)

इविन लुइस ने दीपक चाहर के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जड़ा 83 मीटर लंबा तूफानी छक्का.  Dec 06, 2019  19:11 (IST)

गेंदबाजी में बदलाव, तीसरा ओवर कराने के लिए आए हैं भुवनेश्वर कुमार.  Dec 06, 2019  19:10 (IST)

ब्रैंडन किंग ने अपनी दूसरी गेंद पर ही जड़ा चौका, दीपक चाहर की गेंद को पहुंचाया बाउंड्री लाइन के बाहर.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close