नये पेयजल के लिए बिलासपुर नगर निगम को 5 करोड़

cgwallmanager
1 Min Read

nagar nigam 1रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव नगर निगम के लिए आठ करोड़ 65 लाख रूपए तथा दुर्ग और बिलासपुर नगर निगम के लिए पांच-पांच करोड़ रूपए की ऋण राशि नवीन जलप्रदाय योजनाओं के लिए मंजूर की गई है। विभाग ने जशपुर नगर पालिका के लिए तीन करोड़ 25 लाख रूपए एवं जामुल नगर पालिका के लिए तीन करोड़ दो लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया है। चालू वित्तीय वर्ष में शामिल शहरी जलप्रदाय योजनाओं के लिए धमधा नगर पंचायत को दो करोड़ 14 लाख रूपए, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी नगर पंचायत को एक करोड़ 52 लाख रूपए, सुकमा नगर पंचायत को एक करोड़ 27 लाख रूपए, कवर्धा जिले के सहसपुर-लोहारा नगर पंचायत को एक करोड़ चार लाख रूपए तथा कोंडागांव नगर पालिका, बेमेतरा नगर पालिका एवं अहिवारा नगर पंचायत को एक-एक करोड़ रूपए के ऋण मंजूर किए गए हैं। विभाग ने कवर्धा में संकरी नदी में प्रदूषण रोकने के लिए जल उपचार एवं कचरों के निपटान के लिए एक करोड़ 23 लाख रूपए की स्वीकृति दी है।

close