राजेन्द्र ने तोड़ा दम…जोगी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151026_162724 बिलासपुर– राजेन्द्र तिवारी के आत्मदाह की घटना से नाराज बिल्हा और आस पास क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस की अगुवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग को हिर्री थाना के पास जाम कर दिया। जिसके चलते आधे से अधिक रायपुर बिलासपुर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज घंटो आवागमन को बंद रखा। इस दौरान बिल्हा के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर उपस्थित रहे। काफी मान मनौब्वल के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क नहीं छोडा। अंत में कलेक्टर को प्रदर्शनकारियों को शांत कराने मौके पर जाना पड़ा। तब कहीं जाकर आक्रोशित लोगों ने रास्ता छोड़ा। देर शाम मिली जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी ने रायपुर के कालरा अस्पताल में अंतिम सांस ली है। लोगों ने अपने जुझारू कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने के बाद भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलने की चेतावनी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           जानकारी के अनुसार रायपुर में राजेन्द्र तिवारी के निधन के बाद अमित जोगी ने अपने बयान में कहा है कि राजेन्द्र ने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्यारों का शिकार हुआ है। उसका जवाब बिलासपुर प्रशासन को देना होगा। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र तिवारी के शरीर बुधवार को सीधे बिल्हा और फिर बिलासपुर ले जाया जाएगा। चक्का जाम किया जाएगा। जब तक बिल्हा एसडीएम अर्जुन सिसोदिया को गिरफ्तार और एफआईआर दर्ज नहीं होगा। तब तक राजेन्द्र तिवारी का अंतिम विदाई नहीं होगी। रायपुर में दिये बयान में अमित जोगी ने कहा कि हाइवे जाम किया जाएगा।

                            आज के ताजा घटना क्रम में दिन भर बिल्हा बंद रहा। अधिकारियों के समझाइश के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने हाइवे को जाम रखा। उन्होंने कहा कि जब तक कलेक्टर मौजूद होकर कार्रवाई का आदेश नहीं देते हैं। हाइवे पर जाम रहेगा। अंत करीब तीन बजे के पहले कलेक्टर अन्बलगन पी.ने प्रदर्शनकारियों को समझाया तब कहीं जाकर बिलासपुर रायपुर हाइवे को प्रदर्शन कारियों ने रास्ता दिया।

                             आज के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी राजेन्द्र तिवारी की मौत पर चिंता जाहिर की है। आप ने सड़क पर उतरकर कांग्रेसियों के अभियान का समर्थन किया। इस दौरान बिल्हा और आसपास के व्यापारियों ने बाजार दिनभर बंद रखा।

                                            इधर राजेन्द्र तिवारी के निधन का समाचार मिलते ही जिला प्रशासन ने बिल्हा और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिया है। किसी घटना की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कल यानी बुधवार को बिल्हा और बिलासपुर बंद का आह्वान कांग्रेस ने किया है।

close