टेकचन्द समेत प्रत्याशियों के समर्थन में उतरी विधायक रश्मि सिंह…आशीष सिंह ने भी मांगा आशीर्वाद…स्वर्गीय केनार की बेटी ने दिया भावुक भाषण

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
तखतपुर—नगर पालिका चुनाव में  प्रत्याशियों का घर घर पहुंचना शुरू हो गया है। घर से निकलने से पहले प्रत्याशी बड़ों से आशीर्वाद और ईष्ट देवताओं का भी स्मरण करना नहीं भूल रहे हैं। प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े नेता भी नुक्कड़ सभा का आयोजन कर मतदाताओं से अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।
 
                      तखतपुर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रत्याशी टेकचंद कारड़ा जनता से रूबरू होने से पहले समर्थकों के साथ महामाया मंदिर से पूजा अर्चना की। इसके बाद कारड़ा ने रैली निकालकर वार्डवासियों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।  विधायक भी कांग्रेस का है जाहिर सी बात है कि जनता का आशीर्वाद निकाय चुनाव में भी मिलेगा। 
 
                रश्मि सिंह ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का पार्षद जब जीतेगा तब आप लोगों को अध्यक्ष भी कांग्रेस का मिलेगा। जिससे नगर और आपके वार्ड का विकास होगा।  पिछले 20 सालों में आपने पार्षद के रूप में टेकचंद कारड़ा को आशीर्वाद दिया है । कारड़ा ने विपक्ष में रहकर वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं की है। कांग्रेस की पालिका सरकार बनने के बाद कारड़ा जनता की पूरी शक्ति के साथ जनता के बीच पहुंचेंगे।  
   
                  प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने कहा कि आपका हमेशा स्नेह वार्ड से कांग्रेस को मिलता रहा है। आगे भी इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी को आशीर्वाद दें। कांग्रेस नेता ने कहा कि आने वाले समय में वार्ड में दो सामुदायिक भवन बनाया जाना है। इसके अलावा कई समस्याओं का निराकरण किया जाना है। 
 
                        पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि जो आप लोगों के सुख दुख में साथ देता है ऐसे व्यक्ति को ही अपना बनाएं। आपका पार्षद टेकचंद कारड़ा हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है। एक बार फिर टेकचन्द को  नगर पालिका भेजना है। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे ने कहा कि आपने हमेशा टेकचंद कारड़ा को अपना आशीर्वाद दिया है। कारड़ा ने भी दिल से आप लोगों की सेवा की है। आप ऐसे लोगों को पहचाने जो पिछले चुनाव में हमेशा लड़ते हैं उसके बाद पलट कर कभी देखते नहीं है। आपके दुख सुख से कोई मतलब भी नहीं रखते है। लेकिन टेकचंद कारड़ा आपके दुख सुख का साथी है। समय आ गया है हम फिर से कांग्रेस प्रत्याशी को नगर पालिका में जिता कर उन लोगों को संदेश भेजें कि हमारी राजनीति हमेशा साफ और सुथरी रही है। हम जनता की सेवा के लिए चुने जाते हैं।
 
              पार्षद टेकचंद कारड़ा ने कहा कि मैंने पिछले 20 वर्षों से आप लोगों की ईमानदारी से सेवा की है। इस वार्ड से कई लोग चुनाव लड़े लेकिन दुबारा झांक कर नही देखा। उन्हें केवल आपके वोट से मतलब है। आपके सुख दुख से मतलब नहीं रखते है।  मैंने आपसे वादा किया था कि इस वार्ड से रेल लाइन नहीं जाने देंगे। आशीष सिंह के प्रयास से वार्ड से रेल लाइन हटा दी गयी है। और जब कभी छत्तीसगढ़ शासन इस वार्ड की जमीन को अपने पक्ष में अधिकृत करेगा।  उस दिन सभी के घरों में पट्टा दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा सुभाष नगर और आजाद नगर में सामुदायिक भवन भी बनवाया जाएगा। वार्ड में मैंने हमेशा हर परिवार के सुख दुख में खड़ा होकर साथ दिया है।  आज स्व श्री संजय केनार हमारे बीच में नहीं है । वह मेरी सेवा भाव को देखकर हमेशा कहते थे कि आप जब तक जीते रहेंगे तब तक इस वार्ड को सेवा मिलती रहेगी।  आज समय आ गया है। दुख सुख मे साथ निभाने वाले सच्चे साथी को जिताएं। 
 
             इस अवसर पर मुन्ना श्रीवास विमला जांगड़े शारदा साहू घनश्याम शिवहरे किशन सचदेव संजय सचदेव आकिल रिजवी सुनील जांगड़े जितेन्द्र राज राजेश अग्रवाल नट्टु जायशी सुनील सचदेव हर्ष सचदेव दिलीप सचदेव  राजू ठाकुर हीरा नथानी राजू साहू सुनील सचदेव गरीबा यादव प्रकाश चंदानी रामचंद्र कारड़ा कृष्ण कुमार सूर्यवंशी रितेश ठाकुर हितेष कारड़ा अमित सिंगरौल सहित अन्य जन विशेष रूप से उपस्थित थे।
 
पापा का सपना पूरा करें
 
नगर पालिका वार्ड नंबर 4 के चुनाव प्रचार के दौरान उस समय सभी लोग भावुक हो गए जब आजाद नगर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूजा केनार ने कहा कि पापा स्व. संजय  केनार कहते थे कि  टेकचंद कारड़ा वार्ड के सच्चे सेवक है। आजीवन पार्षद रहेगे। यदि आप लोगों का प्यार मिला तो कुछ ऐसा ही होगा। सभी कांग्रेस को वोट देकर उनके सपने को पूरा करें
 
विधायक ने झोंकी ताकत
 
नगर पालिका चुनाव तखतपुर में तखतपुर विधानसभा विधायक रश्मि सिंह और आशीष सिंह ने पूरी कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने में ताकत लगा दी है। रश्मि सिंह और आशीष सिंह ने वार्ड नंबर 3,4,5,और7 में जनसंपर्क किया। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close