कलेक्टर ने किया वनांचल क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण,अमानक धान खरीदी करने पर नोडल अधिकारी को किया सस्पैंड

Shri Mi
5 Min Read

कवर्धा।कबीरधाम कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने आज जिले के पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर और दूर्गम वनांचल क्षेत्रों के करपीगोदान, कुई-कुकदूर और कोदवागोदान धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कोदवागोडान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी जीवन सिंह मारको को अमानक धान खरीदी करने, वहां मिली अव्यवस्था और किसानों से मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित दिया है। कलेक्टर श्री शरण ने आज जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कोदवागोडान उपार्जन केंद्र का भी औचक अवलोकन किया। वहाँ धान खरीदी में बहुत अव्यवस्था मिली। बिना ढेरी के धान खरीदी की जा रही थी। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर ने जब उस धान की गुणवत्ता जांच की तो 325 बोरे के धान अमानक स्तर के निकले। कलेक्टर ने पंडरिया-मध्यप्रदेश की मुख्यमार्ग पोलमी पर स्थित अंतर्राज्यीय बैरियर का भी मुआयना किया। उन्होने वहां के कर्मचारियों को निर्देशत करते हुए कहा कि पडोसी राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

कलेक्टर ने करपीगोदान, कुई-कुकदूर और कोदवागोदान धान खरीदी केन्द्रो को निरीक्षण करते हुए धान बेचने आए किसानो ंसे चर्चा की। किसानो के ऋण पुस्तिका की जांच की। कलेक्टर ने स्वयं कम्यूटर कक्ष में पहुंचकर ऑनलाईन टोकन जारी और सभी संसारण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सभी समितियाँ व्यवस्था बनाकर सुचारु रूप से धान खरीदें। अवैध धान बाहर से या कोंचिये के माध्यम से नहीं आना चाहिए, यह सभी सुनिश्चित करें। जिले के छोटे, मध्यम और लघु सीमांत किसानों का धान गुणवत्ता मापदंड अनुसार क्रय किया जाए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसी भी किसान को असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित सभी नोडल अधिकारी, खरीदी केन्द्र प्रभारी पूरी लगन, निष्ठा और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और निर्देशानुसार धान खरीदी की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

      कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा देश में सर्वाधिक कीमत पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों के धान की शत प्रतिशत खरीदी सुविधाजनक रूप से सुनिश्चत करने के लिए शासन द्वारा लिमिट की व्यस्वस्था को शिथिल किया गया है। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे अभियान चलाकर छोटे किसानो के धान क्रय को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदने की कार्रवाई करें। कलेक्टर सभी धान खरीदी उपार्जन केंद्रों के किसानों के लिए सुविधा बढ़ाते हुए अलग से टोकन प्रभारी और धान स्टैग प्रभारी नियुक्त किए गए है।

इस व्यवस्था से किसानों की परेशानी दूर होगी। कलेक्टर ने सभी खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर कहा कि खरीदी केन्द्र में किसानों द्वारा लाये गये धान को तिरपाल में ढेरी लगायें और उसकी नमी की जांच करें। यह सुनिश्चित करें कि धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक न हों। धान स्वच्छ, सूखा और गुणवत्तापूर्ण हो, यह तय होने के बाद धान की तौलाई करें।  निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम श्री प्रकाश टंडन, उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला सहकारी बैक के जिला नोडल अधिकारी श्री बन्द्रीप्रसाद चन्द्रवंशी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कबीरधाम जिले के 86 उपर्जान केन्द्रों में अब तक 88 करोड़ रूपए के धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक कीमत पर धान खरीदी की जा रही है। कबीरधाम जिले में खरीफ विपरण वर्ष 2019-20 में 86 धान उपर्जान केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। जिला सहकारी केन्द्री बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री बन्द्री प्रसाद चन्द्रवंशी ने बताया कि कबीरधाम जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों में अब तक  88 करोड़ रूपए के 4 लाख 79 हजर पांच सौ क्विंटल धान खरीरी की जा चुकि है। किसानों को उनके सुविधाए को ध्यान में रखते हुए टोकन जारी किए जा रहे है। टोकन के माध्यम से छोटे और लघु किसानों को धान को पहली प्राथमिकता में धान खरीदी की जा रही हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close