कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए बनाया कंट्रोल रूम,जिला संचालन समिति के सदस्यों को दी गई दो- दो वार्ड की जिम्मेदारी

Shri Mi
6 Min Read

बिलासपुर।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर गठित 49 सदस्यीय जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विधायक शैलेश पाण्डे, विधायक रश्मि सिंह, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ग्रामीण गुलाब सिंह राज कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शहर प्रमोद नायक ने बैठक में आज के ऐजेण्डे को रखा। जिस पर एक एक करके सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे।मीटिंग में प्रमुख रूप से निम्न बातें तय की गयी जिनमे सभी वार्डो में वार्ड के प्रमुख लोगों की संचालन समिति गठित किया जाये।जिला संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य दो-दो वार्ड की जवाबदारी लेवे।विधायक प्रदेश महामंत्री विधायक प्रत्याशी सभी वार्डो मे मांग और सुविधा के अनुसार दौरा कर जनसंपर्क करें।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

सभी वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों के साथ डोर टू डोर संपर्क में भी भाग ले।चुनाव के दौरान भूपेश बघेल सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को हैण्डबिल के माध्यक से घर-घर पहुंचाये।
चुनाव इवीएम की जगह मतपत्र की माध्यम से हो रहे है। मतदाताओं को डुप्लीकेट (नकली) मतपत्र छपवाकर जागरूक करे कि बटन दबाने की जगह मोहर लगाना है।

भारतीय जनता पार्टी के नकामियों केा उजागर करना और बिलासपुर नगर निगम में महापौर और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के असफलताओं केा फोकस करना। निगम चुनाव हेतु कंट्रोल रूम का गठन किया गया जिसे कार्यवाहक शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक के नेतृत्व में सदस्य के रूप में ऋषि पाण्डेय अखिलेश वाजपेयी संजय साहू सुभाष ठाकुर को रखा गया है।

कंट्रोल रूम का नम्बर 8236941908, 8461040000, 9300989672 है इस पर प्रत्याशी या उनका अभिकर्ता किसी भी समय संपर्क कर सकते है।सभी बिन्दुओं पर सहमति होने के पश्चात नगर निगम के 70 वार्डो नगर पालिका तखतपुर एवं रतनपुर सहित नगर पंचायत गैारेला पेण्ड्रा कोटा बिल्हा बोदरी और मल्हार की भी चर्चा की गयी।

मल्हार नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी द्वारा कंाग्रेस प्रत्याशी को धमकी ओैर गुण्डागर्दी की शिकायत भी प्राप्त हुई जिसकी सूचना पुलिस को पार्टी द्वारा की जायेगी यह तय किया गया है। सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में भी चुनाव संचालन समिति गठित की गयी। चर्चा मे सभी लोगो ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस बिलासपुर सहित सभी नगर पालिका नगर पंचायतों मे बहुमत से जीत रही है।

महापौर एवं अध्यक्ष कांग्रेस का बनेगा संगठन और प्रत्याशी के बीच तालमेल रहेगा। 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री के आगमनको लेकर भी चर्चा हुई रोड मैप तैयार किया गया रोड शो मे अधिक से अधिक वार्ड शामिल हो जाये और निचली बस्तियेां में भी रोड शो हो यह तय किया गया। यह भी तय किया गया कि बागी प्र्रत्याशियों की जानकारी प्रदेश को भेज दिया जावे। जिसका निर्णय प्रदेश कांग्रेस द्वारा लिया जा सके।

बैठक को जिलाध्यक्षों के अलावा विधायक शेैलेष पाण्ेडय ,वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, शिवा मिश्रा, अनिल टाह ,राजेन्द्र शुक्ला राजेन्द्र साहू, कृष्ण कुमार यादव, वाणी राव, फिरोज कुरैशी ने भी संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर, विभोर सिंह विवेक वाजपेयी ,अर्जुन तिवारी, महेश दुबे,एस.पी.चतुर्वेदी, भुवनेश्वर यादव, अनिता लव्हात्रे ,सीमा पाण्डेय ,झगरराम सूर्यवंशी, देवेन्द्र सिंह बाटॅू, धर्मेश शर्मा, ऋषि पाण्डेय,अनिल चैहान अरूण सिंह चैहान,संदीप दुबे,भावेन्द्र गंगोत्री, तनमीत छाबडा,रंजीत सिंह मनोज गुप्ता, राजेन्द्र धीवर, शंकर पटेल,अरविन्द शुक्ला, अमित यादव, घनश्याम शिवहरे कुलवंत सिंह आदिम दिक्षित अरूण त्रिवेदी सुभाष ठाकुर आदि उपस्थित थे।

संचालन समिति की बैठक के बाद कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ग्रामीण ने ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्षों और विधायक प्रत्याशियों की संयुक्त बैठक ली। धान खरीदी केा लेकर बैठक मे चर्चा हुई प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी ने प्रमुखता से धान खरीदी में आ रही समस्याओं और भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलायी जा रही अफवाहों को खण्डन किया। तत्काल सभी सहकारी समितियों में निगरानी समितियों का गठन किया जाये और वही मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त दिशा निर्देशों को समितियों के पास चस्पा करने की बात कही।

अर्जुन तिवारी ने यह भी कहा कि किसान भूपेश बघेल सरकार पर पूरा विश्वास कर रहा है जिसका उदाहरण है कि पिछली बार धान खरीदी के बाद भी 17 दिसम्बर शपथ ग्रहण तक धान नही बेचा था । भूपेश बघेल पर भरोसा करते हुये उनके शपथ ग्रहण के बाद धान बेचना प्रारंभ किया।

किसानो के बीच ब्लाॅक अध्यक्ष संगठनके पदाधिकारी भाजपा के अफवाहों को लेकर अपनी बाते स्पष्ट करें। भाजपा कोचियों केा बढावा देने केलिए कोचियों के पक्ष मंे आंदोलन कर रही है जबकि भूपेश बघेल सरकार एक एक दाना खरीदने को तैयार है और किसान को एक एक दान धान की कीमत मिले इसका प्रयास कर रही है।

उक्त जानकारी देते हुये प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि सभी वार्डो एवं नगर पालिका नगर पंचायतों की चुनाव संचालन समिति का गठन किया जा चुका हैं। जिसकी सूचना समितियों केा भेजी जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close