कलेक्टर ने संकल्प संस्था के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन… कहा – हॉस्टल में मिलता है शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा का माहौल

Chief Editor
3 Min Read

जशपुर। विद्यार्थियों को छात्रावास में रहकर अध्ययन करने पर सब बच्चो को  शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा का वातावरण मिलता है। क्योंकि सभी विद्यार्थियों को एक समान अनुकूल  माहौल मिलता है।  उक्त विचार जिला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में विद्यार्थियों के सामुहिक जन्मदिन कार्यक्रम  के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संकल्प शिक्षण संस्थान के बच्चों ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान कायम की है। संस्थान में अध्ययनरत बच्चे जिले के  आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से यहां अध्ययन करने आते है और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पूर्णतः निःशुल्क समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

आज इस संस्थान के बच्चे आई.आई.टी., एन.आई.टी., चिकित्सा महाविद्यालयों में अध्ययनरत है जो कि गौरव की बात है। प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में बच्चों का स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि यहां के शिक्षकों द्वारा पूरी लगनता व मेहनत से शिक्षण कार्य संपादित किया जाता है।  उन्होंने संकल्प के विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगो को बोर्ड परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है अतः मन लगाकर पूरी मेहनत से अध्ययन करे और विषय वस्तु की समझ में किसी भी प्रकार की शंका होने पर अपने गुरूजनों से समाधान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पूर्व की भांति सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में यू,एस, से आये इंजीनिअर मकरंद दातार ने संकल्प के बच्चो को  बताया कि जीवन मे शिक्षा का क्या महत्व होता है ।उन्होंने बच्चो को अपनी पढ़ाई   औऱ  अपने कार्य के बारे जानकारी देते हुए सफलता की शुभकामनाएं दी।पुणे से आये इंजीनिअर  चैतन्य बोकिल  ने भी बच्चो से कहा कि जिला कलेक्टर की संकल्प जैसी  संस्था संचालित किया जाना  तारीफे काबिल है। संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद गुप्ता ने संकल्प की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कलेक्टर ने संकल्प के विद्यार्थियों के जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को केक खिलाया, बच्चों ने भी  कलेक्टर एवं यू,एस, से आये इंजीनिअर मकरंद दातार एवं पुणे से आये इंजीनिअर  चैतन्य बोकिल  को केक खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, शिक्षक  शांति कुजूर, प्रमोद यादव, विशाल पाण्डे,मैन सिंह खांडे सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

close