भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ थाना और निर्वाचन से शिकायत…नगर विधायक ने दिखाया वीडियो..कहा रमेश जायसवाल की खत्म करें उम्मीदवारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- कांग्रेस विधायक शैलेष पाण्डेय अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर एडिश्नल एसपी ओम प्रकाश शर्मा से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। शैलेश पाण्डेय समेत कांग्रेस नेताओं ने जिला उप चुनाव अधिकारी से भी लिखित शिकायत की है। विधायक ने बताया कि वार्ड क्रमांक 19 भाजपा प्रत्याशी ने आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। भाजपा का चुनाव प्रचार कार्य निगम के शासकीय सामुदायिक भवन से किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के उम्मीदवारी को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। शिकायत के बाद एडिश्नल एसपी और चुनाव अधिकारी ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कही जाकर कांग्रेसियों ने कार्यालय को छोड़ा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सामुदायिक भवन में तू-तू मै मैं

                            मामला कुछ इस तरह है। स्थानीय विधायक वार्ड क्रमांक 19 के पार्टी प्रत्याशी भरत कश्यप के समर्थन में वार्ड के भ्रमण पर पहुंचे। इसी दौरान विधायक को जानकारी मिली कि भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल वार्ड के लोगों के साथ स्वर्णजयंति नगर स्थित निगम के सामुदायिक भवन मे बैठक कर रहे हैं। सामुदायिक भवन से ही पार्टी चुनाव कार्यक्रम का संचालन भी कर रहे हैं। जानकारी के बाद स्थानीय विधायक और पार्टी प्रत्याशी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विधायक ने जानना चाहा कि आखिर सरकारी भवन में पार्टी बैठक और चुनाव संचालन की अनुमति किसने दी है। इसके बाद मामला धीरे-धीरे गरम होता चला गया। दोनों पक्षों में जमकर कहा सुनी हुई। विधायक ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन और जिला चुनाव कार्यालय को दी। 

सिविल लाइन थाने में शिकायत और धरना

                          विधायक शैलेश पाण्डेय इसके बाद समर्थकों के साथ सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचे। लिखित शिकायत में भाजपा प्रत्याशी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। विधायक और उनके कांग्रेसी समर्थकों ने रमेश जायसवाल के उम्मीदवारी को खत्म करने की मांग की। इस दौरान विधायक ने यह भी कहा कि पता लगाया जाए कि आखिर भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल को किस अधिकारी ने सरकारी भवन से चुनावी गतिविधइयों को संचालन करने की अनुमति दिया है।

              इस दौरान थाने में कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबजी की। भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के नामांकन को निरस्त किेए जाने की मांग की। थाने के सामने ही बैठकर कुछ देर तक प्रदर्शन भी किया। विधायक शैलेश ने भी कार्यकर्ताओं के साथ धरना का समर्थन किया। 

           इसके बाद सभी कांग्रेसी और वार्ड क्रमांक 19 के कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक विधायक के साथ जिला चुनाव कार्यालय पहुंचे। शैलेश पाण्डेय उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित गुप्ता को भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कठोर कार्रवाई करने को कहा। उप चुनाव अधिकारी अमित गुप्ता ने मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।  

राज्य चुनाव आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

                         मामले में नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बताया कि हमने सिविल लाइन में शिकायत की है। राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की है। जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत कर भाजपा नेता रमेश जायसवाल को निर्वाचन प्रक्रिया से अलग करने को कहा है। साथ ही वीडियो भी दिया है। इस दौरान सामुदायिक भवन में हो रही बैठक का भी वीडियों दिया है। हमें विश्वास है कि निर्वाचन आयोग अपना काम ईमानदारी से करेगा।   

Share This Article
close