बारिश का धान खरीदी पर असर: प्रशासन ने कहा – जो किसान धान नहीं भेज पाएंगे ,उन्हें अगले दिन मिलेगी सुविधा

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर-प्रदेश के कुछ हिस्सों में आकस्मिक बूंदा-बांदी की वजह से जो किसान आज धान नहीं बेच पाएंगे उनका धान अगले दिन खरीदने के व्यवस्था की गई है। प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान को भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त ताल पतरी की व्यवस्था की गई है। खाद्य विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक 13.93 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ पंजीकृत मिलरों द्वारा धान का उठाव निरंतर किया जा रहा है और नान में चावल भी जमा किया जा रहा है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत किसानों की धान निर्धारित पात्रका अनुसार खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है। किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय कर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close