दिन भर मतदाताओं की मनुहार..हाथ जोड़कर प्रत्याशियों ने मांगा वोट..शहर के VIP ने किया मतदन..24 को भाग्य का फैसला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- सुबह 8 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पार्षद प्रत्याशी सड़क से लेकर बूथ तक जनता जनार्दन से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। शहर के व्हीआईपी काम पर लगने से पहले मतदान स्थल पहुंचकर सबसे पहले अपने अधिकारों का उपयोग किया। इसके साथ ही आम जनता से अधिक से अधिक वोट देने को कहा। पांच बजे के बाद देर शाम मतदाताओं ने अपने फैसला सुना दिया। प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बन्द हो चुकी है। अब सभी को 24 दिसम्बर के फैसले का बेसब्री से इंतजार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               निगम सीमा विस्तार के बाद पहली बार बिलासपुर निगम का चुनाव हुआ। डेढ़ दशक बाद मतदाताओं ने बैलेट से मतदान किया। सैकड़ों युवाओं ने पहली बार मतदान कर प्रक्रिया का ना केवल आनन्द लिया। बल्कि अपने आप में पहली बार जिम्मेदार होने का अहसास किया। युवाओं ने बताया कि हमे खेद है कि ईव्हीएम से मतदान करने का अवसर नहीं मिला। लेकिन उससे कहीं ज्यादा खुशी है कि हमने मतदान किया। 

                 सुबह से ही मतदान केन्द्रों में भीड़ देखने को मिली। कलेक्टर डॉ.संजय अलंग सप्तनीक बूथ पहुंचकर वोटा डाला। सांसद अरूण साव ने भी मतदान किया। विधायक शैलेश पाण्डेय ने अपनी पत्नी के साथ मतदान स्थल पहुंचकर अधिकारों का प्रयोग किया। निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने पत्नी के साथ मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी कर अहम भूमिका का निर्वहन किया। तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने मतदान कर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

                    इस दौरान कमोबेश कई बूथों में युवाओं समेत वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान कर खुशी जाहिर की। दिव्यांगों ने भी बढ़ चढकर मतदान कर खुशी जाहिर की। व्हीलचेयर के सहारे वुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बूथ के बैलेट बाक्स तक पहुंचे। मतदान करने के बाद उनके चेहरों पर अनोखा संतोष देखने को मिला।

                         देर शाम तक सभी प्रत्याशी हाथ जोड़कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। वोट डालने पहुंच रहे सभी मतदाओं से मनुहार कर अपने पक्ष में मतदान करने को कहा। देर शाम अंतिम मतदाता के वोट डालने के बाद प्रत्याशियों ने सभी मतदाओं के प्रति आभार जाहिर किया। इस तरह शाम अंतिम मत पड़ने के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बाक्स में बन्द हो गया। अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 दिसम्बर को होगा।

close