मौन रहकर हवाई सेवा आंदोलन.. अरपांचल समिति का मिला समर्थन.. सभी ने किया दिग्गज कांग्रेसी को याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—–हवाई सुविधा जन आंदोलन अखंड धरना लगातार 59 वें दिन भी जारी रहा। अरपांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन स्थल पहुंचकर अभियान का समर्थन किया। इस दौरान अरपांचल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने हवाई सेवा संघर्ष समिति के अभियान को अंजाम तक समर्थन देने का वादा किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      लगातार 59 वे दिन भी हवाई जन आंदोलन जारी रहा। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व बीडीए अध्यक्ष, पूर्व उप महापौर, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शेख गफ्फार के असमायिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने मौन रहकर ना केवल प्रदर्शन किया। बल्कि शेख गफ्फार के निधन पर मौन श्रद्धांजलि भी दी।

               जन आन्दोलन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों माईक साउण्ड का उपयोग नही किया गया। धरने पर बैठे अरपांचल सेवा समिति और हवाई सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मौन रहकर दिवंगत आत्मा के प्रति आदर भाव व्यक्त किया। सभा के अंत में दो मिनट  मौन रहकर सभी ने शेख गफ्फार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

               अरपांचल सेवा समिति से ईश्वर यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, सूर्यमणि तिवारी, राजकुमार यादव, राजेश कुमार साहू, डी.के.यादव, कामता यादव, दीपक वर्मा, नंद किशोर सिंह ठाकुर, पवन कुमार पाण्डेय, पूर्णानंद चंद्रा, सिद्धार्थ पाण्डेय, चिन्टू यादव मौजूद थे। धरना आंदोलन में समिति की तरफ से बद्री यादव, देवेन्द्र सिंह, अशोक भण्डारी, सब्बीर अली, केशव गोरख, रघुराज सिंह, पप्पू तिवारी, पवन पाण्डेय, भुवनेश्वर शर्मा, कुन्दन राव कामले, शेख अल्फाज-फाजू, बसंत गोरख, कमल सिंह ठाकुर, चितरंजन सिंह राजपूत भी उपस्थित थे।

close