नगरीय निकाय चुनाव-बीजापुर मे कांग्रेस को मिली बड़ी जीत,देखिये जीते उम्मीदवारों की सूची

Shri Mi
2 Min Read

बीजापुर।नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2019 नगर पालिका परिषद बीजापुर के लिए पार्षदों की मतगणना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) के.डी. कुंजाम व प्रेक्षक अनुराग श्रीवास्तव ने आज सुबह 09 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरु की। मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाये गये, जिसमें मतगणना सहायक एवं मतगणना प्रवेक्षको द्वारा गणना की गई। नगर पालिका पार्षद उम्मीदवार -वार्ड क्रमांक 01 से नन्दकिशोर राना भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 02 लक्ष्मण कड़ती  इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 03 रामबती मांझी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 04 बेनहुर रावतिया इंडियन नेशनल कांग्रेस , वार्ड क्रमांक 05 साहिल तिग्गा इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 06 श्रीमती सोनमती ताती इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 07 पुरुषोत्तम सल्लूर इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 08 जितेन्द्र हेमला इंडियन नेशनल कांग्रेस , वार्ड क्रमांक 9 कविता यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 कलाम खान इंडियन नेशनल कांग्रेस , वार्ड क्रमांक 11 श्री संजय रिवानी भारतीय जनता पार्टी, वार्ड क्रमांक 12 श्रीमती ललिता झाड़ी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 प्रवीण डोंगरे इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 कु. दीपिका पाण्डेय इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं वार्ड क्रमांक 15 घासीराम नाग भारतीय जनता पार्टी से जीत हासिल किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के.डी. कुंजाम ने सभी जीते हुए उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close