तखतपुर नगर पालिका : पढ़िए किस वार्ड में किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।मंगलवार को दिन भर हुई मतगणना के बाद नगर पालिका तखतपुर के परिणाम सामने आ गए हैं। नगर पालिका परिषद तखतपुर में कुल 15 वार्डों में पार्षद का चुनाव हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा प्रत्याशी कोमल सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्हें 406 वोट मिले। वही निकटतम प्रत्याशी निर्दलीय चंद्रकांत क्षत्री सोनू को 280 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी वंदना बाला सिंह को 582 वोट मिले।वार्ड नंबर 2 से निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के अनुपम अभिषेक पांडे रहे जिन्हें 212 वोट मिले।वार्ड क्रमांक 3 से नैनलाल साहू भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को 678 वोट मिले, वार्ड नंबर 3 से निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के शैलेंद्र निर्मलकर को 519 वोट मिले।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के टेकचंद कारडा ने जीत दर्ज की।उनको 618 वोट मिले।वार्ड नंबर 4 से भाजपा के संकेत सैमुअल को 375 वोट मिले।वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी की पुष्प लता नरेंद्र रात्तरे को 469 वोट मिले वहीं कांग्रेस की उमासूर्यवंशी को 330 वोट मिले।

वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल मुकीम अंसारी को 513 वोट और भारतीय जनता पार्टी के इस्लाम अंसारी को 352 वोट प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 7 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ईश्वर देवांगन ने जीत दर्ज की जिन्हें 526 वोट मिले और कांग्रेस के मुन्ना श्रीवास को 308 वोट मिले। वार्ड नंबर 8 से प्रतिभा काशी राम देवांगन ने जीत दर्ज की भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थी जिन्हें 444 वोट मिले वहीं वार्ड नंबर 8 से कांग्रेसी प्रत्याशी शीला देवांगन को 359 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 9 से परमजीत हुरा कांग्रेस के प्रत्याशी थे जिन्हें 353 वोट मिले इसी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिलीप तोलानी को 277 मत प्राप्त हुए।

वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश ने जीत दर्ज की 448 वोट प्राप्त हुए वहीं भाजपा के माधव देवांगन को 361 वोट प्राप्त हुए।वार्ड नंबर 11 से भाजपा प्रत्याशी शिव कुमार देवांगन ने 521मत प्राप्त कर जीत दर्ज की वहीं कांग्रेस के शिवनाथ देवांगन को 402 वोट मिले।

वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेसी प्रत्याशी लक्ष्मी प्रसाद यादव को 339 मत प्राप्त हुए वहीं संदीप खांडे निर्दलीय को 250 वोट मिले।

वार्ड क्रमांक 13 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अमरिका कृष्ण कुमार साहू ने जीत दर्ज की उनको 333 वोट और कांग्रेस की पूजा गुप्ता को 317 वोट मिले वार्ड।क्रमांक 14 से सुनील आहूजा को 531 वोट मिले वहीं भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुमार कोसले को 335 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड क्रमांक 15 से विजयी प्रत्याशी पुष्पा मुन्ना श्रीवास को 415 वोट प्राप्त हुए वहीं सीमा यादव भारतीय जनता पार्टी को 414 वोट मिले।इस प्रकार नगर पालिका परिषद तखतपुर से भारतीय जनता पार्टी के 7 पार्षद,एक निर्दलीय और 7 कांग्रेसी पार्षद विजयी हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close