देखिए नगर पालिका परिषद कोण्डागांव, नगर पंचायत केशकाल-फरसगांव के चुनाव नतीजे,इस वार्ड मे नोटा को पड़े सबसे अधिक वोट

Shri Mi
5 Min Read

कोंडागांव। 21 दिसम्बर को नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतदान हुए थे जिनके मतोगणना मंगलवार 24 दिसम्बर को शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण मे जिला निर्वाचन अधिकारी नीलकण्ठ टीकाम के पर्यवेक्षण मे संपन्न हुई। मतगणना हेतु प्रातः 8 बजे स्ट्रांग रूम को खोल कर मत पेटियो को जिला निर्वाचन अधिकारी एंव प्रेक्षको के उपस्थिति मे गणना कक्ष तक पंहुचाया गया। मतगणना के लिए कुल 22 टेबल लगाये गये, जिसमें मतगणना सहायक एवं मतगणना प्रवेक्षको द्वारा गणना की गयी। मतगणना की शुरूवात  प्रातः 9 बजे से हुई तथा 12 बजे के बाद प्रारंभिक नतीजे प्राप्त होने लग गये थे। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

अतिंम रूप से भाजपा को 15 वार्ड, कांग्रेस को 06 तथा 01 निर्दलीय प्रत्याशी को विजय प्राप्त हुई,जिनमे वार्ड क्रमांक 01 से अनिता बाई पोयाम (भाजपा) 71 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 02 लक्ष्मी बाई धु्रव (भाजपा) 249 वाटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 03 से कामदेव कोर्राम (कांग्रेस) 75 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 04 से तेज देवांगन (भाजपा) 30 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 05 से योगेन्द्र पोयाम ’गोलू’ (कांग्रेस) 388 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 06 से संगीता चक्रधारी (भाजपा) 75 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 07 से अंकुश जैन (भाजपा) 02 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 08 से मनीष श्रीवास्तव (कांग्रेस) 28 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 09 से तरूण गोलछा (कांग्रेस) 92 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 10 से वर्षा यादव (भाजपा) 07 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 11 से नीलंाबर जाली (कांग्रेस) निर्विरोध विजयी घोषित हुए, वार्ड क्रमांक 12 से मंगल सिंग साहू (कांग्रेस) 73 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 13 से ललिता नेताम (कांग्रेस) 74 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 14 से सोनामणी पोयाम  (भाजपा) 34 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 15 से मुकरी उर्फ जसकेतु उसेण्डी (भाजपा) 214 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 16 से बबीता मरकाम (भाजपा) 87 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 17 से शांति पाण्डे (कांग्रेस) 145 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 18 से हेमकुवंर पटेल (भाजपा) 96 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 19 से ललित देवांगन (भाजपा) 148 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 20 से इरशाद खान (भाजपा) 114 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 21 से सतीश कुमार सोनी (भाजपा) 209 वोटो से विजयी, वार्ड क्रमांक 22 से मोहिता पटेल (भाजपा) 04 वोटो से विजयी हुए। इन सभी विजयी अभ्यर्थियो को महाविद्यालय प्रांगण मे ही परिणामो के पश्चात प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। मतगणना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार रिर्टनिग ऑफिसर पवन प्रेमी सहित संबंधित विभागो के अधिकारी एंव कर्मचारी, प्रत्याशी एंव उनके प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी एंव पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत केशकाल के परिणाम जारी
नगर पंचायत केशकाल मे मतगणना रिर्टनिंग अधिकारी डीडी मण्डावी के निर्देशन मे हुआ इसमे अतिंम परिणाम अनुसार कुल 15 वार्डो मे से कांग्रेस को 07, भाजपा को 06 तथा  निर्दलीय प्रत्याशी को 02 मे विजय प्राप्त हुई। जिनमे वार्ड क्रमांक 01 से पंकज नाग (कांग्रेस) विजयी, जिनमे वार्ड क्रमांक 02 से रोशन जमीर (कांग्रेस) विजयी, जिनमे वार्ड क्रमांक 03 से बिहारी शोरी विजयी, जिनमें वार्ड क्रमांक 04 से देवश्री (कांग्रेस) विजयी, जिनमे वार्ड क्रमांक 05से नवदीप सोनी (भाजपा) विजयी, जिनमे वार्ड क्रमांक 06 से सगीर खान (निर्दलीय) विजयी, वार्ड क्रमांक 07 से शशिकला ठाकुर (भाजपा) विजयी, वार्ड क्रमांक 08 से सुनीता धु्रव (भाजपा) विजयी, वार्ड क्रमांक 09 से भूपेश सिन्हा (भाजपा) विजयी, वार्ड क्रमांक 10 से यासीन मेमन (कांग्रेस) विजयी, वार्ड क्रमांक 11 से शबनम बानो (कांग्रेस) विजयी, वार्ड क्रमांक 12 से अलिसा मेमन (कांग्रेस) विजयी, वार्ड क्रमांक 13 से गीता ध्रुव (भाजपा) विजयी, वार्ड क्रमांक 14 से अनिल उसेण्डी (कांग्रेस) विजयी, वार्ड क्रमांक 15 से हेमन्त बान्धे (भाजपा) विजयी हुए। इसके अलावा नगर पंचायत फरसगांव मे भी 24 दिसम्बर को मतगणना के अंतिम परिणामो मे कुल 15 वार्डो मे भाजपा के 08, कांग्रेस के 06 तथा निर्दलीय केे 01 उम्मीदवार विजयी घोषित हुए।

ज्ञातव्य है कि कोण्डागंाव मुख्यालय सहित फरसगांव एंव केशकाल नगर पंचायत मे प्रातः 9 बजे मतगणना कार्य प्रांरभ हुआ इस संबध मे जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओ को सुनिश्चित किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close