बिलासपुर नगर निगम चुनाव:प्रतिष्ठा की लड़ाई में कैसे जीत गए अमर , क्यों सीट नहीं बचा सके शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष,पढ़िये नतीजो के दिलचस्प पहलू

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर। नगर निगम मे जिन वार्डो मे बड़े नेताओ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी और जिन पर बड़े नेता खुद भी चुनाव लड़ रहे थे वहाँ के नतीजे सामने है। नतीजो को इस नजरिए से देखे तो वार्ड 34 संत रविदास नगर के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव मे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समर्थक दुर्गा सोनी को जीत मिली है। वही वर्तमान विधायक शैलेश पांडे के करीबी शैलेंद्र जायसवाल को हार का सामना पड़ा है।शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बॉलर और दिग्गज नेता बसंत शर्मा की हार भी काँग्रेस को एक बड़ा झटका है।वही काँग्रेस के विजय केशरवानी ,राम शरण यादव ,रवीन्द्र सिंह ,जैसे दिग्गज अपनी सीट बचाने मे कामयाब रहे । दूसरी तरफ भाजपा की टिकट पर विनोद सोनी,राजेश सिंह, अशोक विधानी जैसे बड़े नाम जीत कर आए है। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस चुनाव मे कई वार्ड मे बड़े नेताओ की प्रतिष्ठा दांव पर थी। जिसमे सबसे ज्यादा घमासान वार्ड 34 संत रविदास नगर मे था ।जहां भाजपा की टिकट पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के करीबी दुर्गा सोनी मैदान मे थे ।वही कॉंग्रेस के मौजूदा विधायक शैलेश के करीबी शैलेंद्र जायसवाल चुनाव लड़ रहे थे।कांटे के मुक़ाबले मे आखिर बीजेपी के दुर्गा सोनी ने शैलेंद्र को मात दी।इस वर्ड पर सभी की नज़र थी।और आखिरभाजपा ने कॉंग्रेस को शिकस्त दे कर प्रतिष्ठा की लड़ाई जीत ली। मुकाबले का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फैसला महज 20 वोट से ही हुआ।शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बॉलर खुद भी वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर से चुनाव मैदान मे थे।जिन्हे बीजेपी के रंगा नादम ने हरा दिया।इसी तरह वार्ड क्रमांक 57 अशोक नगर से कॉंग्रेस के दिग्गज नेता बसंत शर्मा को भी हार मिली है।हालांकि जिला कॉंग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी वार्ड क्रमांक 52 रवीन्द्र नाथ टेगोर नगर से जीत दर्ज करने मे कामयाब रहे है।इस तरह कॉंग्रेस संगठन के दो बड़े नेताओ मे से एक ने अपनी प्रतिष्ठा बचाई।

दूसरी ओर भाजपा की तरफ से मैदान मे उतरे प्रमुख नेताओ मे पूर्व महापौर विनोद सोनी ,सभापति अशोक विधानी ,और राजेश सिंह भी अपने वार्डो से जीत हासिल करने मे कामयाब हुए है।निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे कॉंग्रेस से बागी होकर राजकिशोर नगर वार्ड क्रमांक 51 से मैदान मे उतरी संध्या तिवारी और वार्ड नंबर 31 से शहजादी कुरैशी ने भी जीत का परचम लहराया है।बीते कई चुनावो से बीजेपी के गढ़ रहे रेल्वे क्षेत्र के दो वार्ड वायरलेस नगर 69 और त्रिपुर सुंदरी नगर 70 से कॉंग्रेस की जीत हुई है। जहां इस बार लगातार कई बार चुनाव जीत रहे भाजपा नेता व्ही रामा राव चुनाव मैदान से दूर थे।

चुनाव परिणामो का एक पहलू यह भी है कि वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर से कॉंग्रेस से शेख गफ्फार विजयी हुए है।जिनका मतदान के बाद आकस्मिक निधन हो गया है। चुनाव नतीजों से यह साबित हो गया कि शेख गफ्फार लोगों के कितने नजदीक रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close