महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची ,रविंद्र चौबे होंगे बिलासपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए नगर पलिका निगमवार पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। जिसके मुताबिक प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे बिलासपुर नगर निगम के लिए कांग्रेश के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।नगर निगम चुनावों के लिए मतदान के बाद पार्षद चुन लिए गए हैं। अब महापौर चुनाव के लिए कवायद शुरू हो गई है। इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के तमाम नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके मुताबिक जिला-कोरिया, नगर निगम चिरमिरी मोतीलाल देवांगन, जिला-सरगुजा, नगर निगम अंबिकापुर खेलसाय सिंह, जिला-रायगढ़, नगर निगम रायगढ़ सत्यनारायण शर्मा, जिला-कोरबा, नगर निगम कोरबा सुभाष धुप्पड़, जिला-बिलासपुर, नगर निगम बिलासपुर रविन्द्र चौबे, जिला-धमतरी, नगर निगम धमतरी अग्नि चंद्राकर, जिला-रायपुर, नगर निगम रायपुर बैजनाथ चंद्रकार, जिला-दुर्ग, नगर निगम दुर्ग धनेन्द्र साहू, जिला-राजनांदगांव, नगर निगम राजनांदगांव मोहम्मद अकबर, जिला-बस्तर, नगर निगम जगदलपुर कवासी लखमा पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close