एनआरसी के खिलाफ शांति मार्च… भोपाल पहुंचे दिग्गज सेवादल नेता..शांति मार्च में हुए शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सीएए और एनआरसी को लेकर धीरे धीरे विरोध बढ़ता ही जा रहा है। जनता के साथ कांग्रेस संगठन ने भी सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में भोपाल में आयोजित भारतीय नागरिक संशोधन क़ानून के खिलाफ कांग्रेस सेवादल ने शांति मार्च कर केन्द्र की नई नीति का विरोध किया है।
 
                   भारतीय नागरिक संशोधन कानून सीएए और एनआरसी का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व विधायक सीपत चन्द्रप्रकाश वाजपेयी ने बताया कि केन्द्र सरकार की नागरिकता कानून संशोधन को लेकर ना तो नीयत साफ और ना ही नीत स्पष्ट है। यही कारण है कि देश की जनता ने इसका खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। यह विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। निश्चित रूप से इस, प्रकार का विरोध देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। इससे देश का  साम्प्रदायिक सौहार्द्ध दिनों दिन बिगड़ता ही जा रहा है। 
 
                सीपत पूर्व विधायक ने बताया कि भारतीय नागरिक संशोधन कानून सीएए,एनआरसी के विरोध में  25 दिसम्बर को भोपाल में शांति मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के सेवादल पदाधिकारियों ने बढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान केन्द्र सरकार की रीति और नीति पर निशाना साधा। नागरिक संशोधन कानून को देश के लिए विनाशकारी बताया। वाजपेयी ने जानकारी दी कि शांति मार्च में कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई,मध्य प्रदेश सेवादल अध्यक्ष डॉक्टर सत्येन्द्र यादव ने शिरकत किया।
 
               छत्तीसगढ़ सेवादल दल के प्रदेश प्रमुख और उड़ीसा प्रभारी राष्ट्रीय सचिव चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि लोगों ने शांति मार्च में बढ़च़ढ़कर हिस्सा लिया।
close