धान खरीदी में गड़बड़ी,हटाए गए फड़ प्रभारी

Shri Mi
1 Min Read

बलौदाबाजार।धान खरीदी में प्रारंभिक रूप से गड़बड़ी पाये जाने पर शिकारी केशली (सिमगा) के फड़ प्रभारी रामचरण वर्मा एवं बारदाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा को धान खरीदी कार्य से हटा दिया गया है। उन दोनों पर दीर्घ शास्ति की कार्रवाई शुरू की गई है। आरोप जांच में सिद्ध होने पर उनकी नौकरी भी जा सकती है। गौरतलब है कि अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक ने गत दिवस सिमगा विकासखण्ड के उपार्जन केन्द्र शिकारी केशली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक गड़बड़िया सामने आई। धान एवं बारदानों का सत्यापन किये जाने पर 3 हजार 550 नये बारदाने कम एवं 291 पुराने बारदाने अधिक पाये गये। सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

स्टॉक पंजी देखे जाने पर 4 किसानों का धान बिना टोकन के लाया हुआ पाया गया। धान के बोरों की स्टेकिंग भी नियमानुसार नहीं पाई गई। सहकारिता विस्तार अधिकारी द्वारा इन अनियमितताओं को लेकर उप पंजीयक को प्रतिवेदन सौंपा गया, जिसके अनुसार कार्रवाई की गई है। निरीक्षण में अपर कलेक्टर के साथ एसडीएम धनीराम रात्रे, उप पंजीयक डी.आर.ठाकुर भी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close