कांग्रेस को जोर का झटका..निर्दलीय पार्षद लक्ष्मी ने मंसूबों पर फेरा पानी… थामा भाजपा का दामन..कांग्रेसी कर रहे थे दीक्षा की तैयारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- एक दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने पर्यवेक्षक को आश्वासन दिया कि सभी पांच निर्दलीय कांग्रेस पार्टी में समर्थन के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में रविन्द्र चौबे ने आश्वासन दिया कि सभी लोगों को मुख्यमंत्री के हाथों तीन जनवरी को  पार्टी में प्रवेश दिलाया जाएगा। चर्चा के कुछ घंटे बाद ही वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद कमला पुरूषोत्तम पटेल ने भाजपा में प्रवेश कर कांग्रेस नेताओं को झटका दिया। एक दिन बाद गुरूवार की शाम फिर कुछ उसी तरह का झटका कांग्रेस को लगा है। वार्ड क्रमांक 42 के निर्दलीय पार्षद ने भाजपा का हाथ थाम कर कांग्रेस को ढेंगा दिखा दिया है।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
                  जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड क्रमांक .42 शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर के निर्दलीय पार्षद ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता लिया है। लक्ष्मी यादव ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी  के प्रति आस्था जाहिर किया है।
 
        भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि लक्ष्मी यादव और उनके समर्थकों को गले में भगवा पटका डालकर विधि विधान से पार्टी में शामिल किया गया है। इस दौरान लक्ष्नी यादव ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी में शामिल होने लगातार दबाव बनाया। चूंकि वह भाजपा के साथ रह चुके हैं। और विचारधारा भी राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पित है। इसलिए उसने फैसला किया है कि भाजपा के साथ रहते हुए सबका साथ सबका विकास के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है।
 
         पार्षद लक्ष्मी यादव ने बेलतरा विधायक रजनीश सिंह और  भाजपा जिलाध्यक्षके हाथों भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान नगर निगम सभापति अशोक विधानी, नव निर्वाचित पार्षद राजेश सिंह ठाकुर, बिज्जू राव, जितेन्द्र राय, लक्ष्मण मानिकपुरी, शिव भोई, मुकेश धुरी, ऋषभ चतुर्वेदी, अनिष सैनिक, लोकेश सिंह चौहान, सोमू साहू, संजय देवांगन, दीपक सोनी, गोलू कौशिक, संजू राजपूत, तुषार पाण्डेय, शुभम देवांगन, नरेन्द्र श्रीवास, राकेश पाल, सुमेर वर्मा, गोलू यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 02.01..2020
close