सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन..सभी ने किया गफ्फार और राव को याद.. सर्वदल के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि..पढ़ा गया राहुल गांधी और सीएम का संदेश

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— न्यू कन्स्ट्रक्शन कालोनी स्थित मैदान में अतिथियों की गरिमामय उपस्थित में कांग्रेस नेता शेख गफ्फार और पूर्व पार्षद एल एन राव को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। विभिन्न धर्मों के प्रमुखों ने शेख गफ्फार और एलएन राव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हाफिज,पण्डित,सिख धर्म प्रमुख समेत पास्टर,फादर और सतनाम पंथ के प्रमुख ने मानव धर्म के कार्य और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभी धर्म प्रमुखों ने बताया कि शेख गफ्फार मानव धर्म के सच्चे दूत थे। उन्हें ईश्वर के चरणों में स्थान मिलना निश्चित है। इस दौरान  विभिन्न दलों के आला नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रार्थना सभा को आला नेताओं ने संबोधित किया। साथ ही गफ्फार के योगदान को याद किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                न्यू कन्सट्रक्शन कालोनी स्थित फुटबाल मैदान में शेख गफ्फार और कांग्रेस के पूर्व पार्षद एलएन राव की आत्मा की शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हाफिज उस्मान,पण्डित अजय शास्त्री, सिख धर्माचार विक्रम सिंह, अमनदीप सिंह,फादर कुजूर,पास्टर सतीष सिंह और सतनाम धर्म के परोहित गया प्रसाद ने पार्थना कर शेख गफ्फार और एलएन राव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

                   हाफिज उस्मान ने कहा कि अल्लाह से ही दुनिया की हर जानदार चीजें हैं। और अल्लाह ही उसे नष्ट कर अपने पास बुलाता है। कुअरान में कहा गया है कि धर्मनीत से बडी बात मानव धर्म की सेवा है। पैगम्बर ने कहा भी है कि जब तक पड़ोसियों के दुख को दूर करना ही इस्लाम की पहला संदेश है। ऐसे लोगों को जन्नत नसीन होती है। 

               पंडित अजय शास्त्री ने गीता के कई श्लोक का वाचन किया। उन्होने कहा कि आत्मा ना जन्म लेती है और ना मरती है। आत्मा को कोई भेदा नहीं सकता है। और ना ही जला सकता है। आत्मा शरीर को धारण करती है। इसके बाद ईश्वर में समाहित हो जाती है। शेख गफ्फार की आत्मा पवित्र थी। इस बात को अब बताने की जरूरत नहीं है। सर्व धर्म लोगों की उपस्थिति से यह जाहिर भी हो चुका है।ईश्वर उनकी आत्मा अपने चरणों में स्थान देगा। साथ ही राव की आत्मा को भी चरणों में स्थान मिलेगा। दोनो इस दुनिया में नही है। लेकिन उनकी यादें हमारे साथ है। उनका नाम अमर रहेगा।

           फादर कुजूर और पास्टर सतीश सिंह ने बाइबिल का पाठ किया। यीशा के संदेश को जनता के सामने रखा। उन्होने कहा कि सभी लोग ईश्वर की संतान है। ईश्वर अपने बेटों से प्यार करता है। शेख गफ्फार और एलएन राव पवित्र आत्मा हैं। ईश्वर ने उन्हें अपने चरणों में स्थान दिया है।

          सिख धर्माचार विक्रम सिंह और अमनदीप सिंह ने कहा ईश्वर एक ओँकार है। सबको उनमें विलीन होना है। इस दौरान सिख धर्माचार ने शबद का पाठ किया। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया कि दोनों ने अच्छे कर्म कर दुनिया में अपनी पहचान को छोड़ा है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। 

नेताओं ने किया याद…उपस्थित लोगों को किया संबोधित         

              पार्थना सभा को अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होने राहुल गांधी के संदेश का वाचन कर बताया कि कांग्रेस परिवार इस दुख में शेख गफ्फार के परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के संदेश को भी पढ़ा। उन्होने बताया कि मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री सभा में नहीं पहुंच सके। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने शेख गफ्फार के साथ बिताए अपने संस्मरण को साझा किया।

                 प्रार्थना सभा को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि शेख गफ्फार जननेता थे। उन्होने अपने आप को जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। 

                     प्रार्थना सभा को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव, स्थानीय कांग्रेस विधायक शैलेश पाण्डेय, जनता कांग्रेस नेता विधायक धरमजीत सिंह, विधायक रजनीश सिंह, विधायक रश्मि सिंह समेत कई आला नेताओं ने संबोधित किया। 

                  इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोख अग्रवाल, मेयर किशोर राय, पूर्व मेयर वाणी राव, आशीष सिंह,विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर, रविन्द्र सिंह समेत जिला कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी समेत कांग्रेस के पार्षद मौजूद थे।   

close