जब अमर ने कहा..उनकी कमी हमेशा खलेगी..उनके पास जो भी गया..निराश नहीं लौटा..जिंदा दिल इंसान थे गफ्फार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—स्व.शेख गफ्फार सदैव समाज सेवक के रूप में जाने जाते रहेंगे। हर धर्म समाज में उन्हें सम्मान हासिल था। उन्होने हमेशा जाति धर्म से ऊपर उठकर गरीबों की सेवा की है। यह बाते प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने स्व.शेख गफ्फार की याद में रखी गई श्रद्धाजंलि सभा में कही।
 
                     श्रद्धांजलि सभा में पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने पहुंचकर स्व.गफ्फार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया। मंच से अमर ने कहा कि स्व.गफ्फार का अगर जीवन देखे तो वे सदैव दूसरों के दुख सुख में अपने आप को समर्पित किया। अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया।
 
               अमर अग्रवाल ने बताया कि शेख गफ्फार  दलगत राजनीति से उपर उठकर काम करते थे। उनके पास जो भी व्यक्ति समस्या लेकर गया। उसका निराकरण जरूर हुआ है। वे जिंदादिल इंसान थे।  संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करते रहे।
 
                    आज हम दुखी हैं कि एक अच्छा इंसान हमारे बीच नहीं रहा। दुनिया को हमेशा के लिए रूखसत कर गया। लेकिन उनके कार्य सदैव जीवित रहेंगे। उनकी कमी हम सबको सदैव खलती रहेगी। मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूॅ।
close