पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला जलायाः मस्लिम समाज ने कहा..होश में आए इमरान..हम सब एक हैं.. जमकर की नारेबाजी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर— पाकिस्तान प्रशासित पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब गुरूद्वारे पर पत्थरवाजी  और हमले की देश दुनिया ने निंदा की है। इसी क्रम में बिलासपुर में भी लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पत्थरबाजी और हमले की निंदा की है। साथ ही पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश जाहिर किया है।
 
                  खबर हो कि पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरूद्वारे पर कट्टरपंथियों ने पत्थरबाजी और हमला किया है। जिसका देश दुनिया में लगातार विरोध हो रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर में भी सिख समाज समेत अन्य समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। रविवार को मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खिलाफ एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की है। साथ नाराजगी जाहिर करते हुए पुतल भी जलाया है।
 
                   विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी आदतों से बाज आना चाहिेए। अन्यथा इसके गंभीर भुगतान भुगतने पड़ेंगे। पुतला दहन के दौरान मुस्लिम नेताओं ने कहा कि पत्थरबाजी और हमला कायराना हरकत है। इतिहास गवाह रहा है कि भारत में हम कितने भी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाएं लेकिन दूुनिया के किसी भी देश को हमारे ईमान, मजहब और भाईचारे पर हमला करने का अधिकार नहीं है। जब जब किसी ने ऐसा किया है उसका परिणाम उसे भुगतना पड़ा है। 
 
       ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी नाकाबिले बरदास्त है। देश का एक बच्चा इस घटना की निंदा करता है। हम सवा अरब की आबादी वाले देश हैं। इस बात का अहसास पाकिस्तान को होना चाहिए। हमारी मांग है कि भारत सरकार पाकिस्तान सरकार को स्पष्ट निर्देश दे कि अपनी हरकतो से बाज आए।
 
            मुस्लिम समाज के प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत का मुस्लिम अपने देश और देश के सभी मजहबों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। पाकिस्तान को इस बात का अहसास करना बहुत जरूरी है।
close