पिता को देखने जा रहा बेटा सड़क हादसे में घायल..हेलमेट ने बचाई जान..पार्षद ने स्वास्थ्य केन्द्र में कराया भर्ती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर– अपने पिता की तबीयत पूछने जा रहे एनटीपीसी कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में गभीर रूप से घायल हो गया है। घायल कर्चारी को स्थानीय पार्षद ने देर रात घटनास्थल से स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां कर्मचारी की स्थिति ठीक है। 
 
              जानकारी के अनुसार एनटीपीसी सीपत मे काम करने वाला नंद कुमार केवट  अपने पिता को देखने पड़रिया गांव जा रहा था। नन्द कुमार को जानकारी मिली थी कि पिताजी के साथ मारपीट है। सूचना मिलते ही नन्द कुमार अपने गांव पिताजी स मलने सीपत से रवाना हुआ।
 
                   नंदकुमार केवट रात लगभग 8 बजे सीपत से पलसर क्रमांक cg 10 वाय 5442 से गांव के लिए निकला। करीब 9:30 बजे आसपास ग्राम खमरिया के पास पहुंचा। चूंकि इस समय तखतपुर बिलासपुर सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते बीच सड़क में गड्ढे खोद दिए गए हैं। नन्दकुमार गड्ढा को देख नहीं पाया। जिसके चलते उसकी मोटरसायकल सीधे  मिट्टी के ढेर से टकरा गयी। हदसे में नन्दकुमार को काफी चोट आयी है।
 
            ठीक उसी समय स्थानीय पार्षद टेकचन्द कारड़ा परिवारिक कार्य से बिलासपुर जा रहे थे। उन्होने मिट्टी के ढेर पर घायल को देखा। टेकचन्द ने तत्काल घायल नन्दकुमार को प्राथमिक उपचार के लिए राहगीरों की मदद से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया। साथ ही दुर्घटना की सूचना तखतपुर थाने को भी दी। 
 
हेलमेट से बच गयी जान
 
                   एनटीपीसी में काम करने वाले नंद कुमार केवट की जान हलमेट पहनने के कारण बच गयी। सड़क दुर्घटना के समय नन्दकुमार की गाड़ी स्लिप होकर सीधे मिट्टी के ढेर में जा टकराई।  नंद कुमार केवट का सिर पास के ड्रम में जाकर  टकराया । हेलमेट के चलते उसके सिर में किसी प्रकार की चोट नहीं आई। 10 मिनट बाद वह अपने आप को राहत महसूस करने लगा।  जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close