मेयर और सभापति की एक साथ लगेगी कुर्सी..दोनों ने विकास भवन और टाउन हॉल का किया भ्रमण..कहा जनता के सुख दुख से करेंगे सीधे संवाद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- नव निर्वाचित मेयर और सभापति एक साथ अलग अलग गाड़ी से विकास भवन भ्रमण के बाद टाउन हाल पहुंचे। एक एक कर सभी कमरों का जायजा लिया। इस दौरान निगम कर्मचारी भी मौजूद थे। भ्रमण के दौरान मेयर और सभापति ने सीटिंग व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही विकास भवन भवन में मेयर और सभापति की बैठक व्यवस्था को बदलने की बात कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरूद्दीन ने आकस्मिक निरीक्षण करने टाउनहाल पहुंचे। मेयर और सभापति के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। इसके पहले मेयर और सभापति विकास भवन का भी जायजा लिया।

           निरीक्षण के दौरान मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजरूद्दीन ने बताया कि विकास भवन में मेयर और सभापति की बैठक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। अब विकास भवन के अन्दर घुसते ही सामने मेयर और सभापति की बैठक व्यवस्था होगी। चूंकि मेयर और सभापति का चैम्बर बहुत अन्दर है। आने जाने वालों को मुलाकात में परेशानी होती थी। अब सामने व्यवस्था होने से लोगों से मिलना जुलना आसान होगा। कोई भी फरियादी अपनी समस्या के साथ बेखौफ होकर विकास भवन में अपनी बातों को रख सकता है। साथ ही सबसे निरंतर मिलना जुलना रहेगा। जनता के साथ मेयर और सभापति का खुलेआम संवाद होगा। 

                  पत्रकारों बातचीत के दौरान टाउन हाल में निरीक्षण के बाद मेयर और सभापति ने बताया कि यहां परिवर्तन की कोई गुंजाइश कम है। यद्यपि यहां कि व्यवस्था को सीएम के सामने रखा गया है। उन्हे टाउन हाल परिसर में बिल्हा जनपद पंचायत की खाली जमीन के बारे में बताया गया है। उन्होने जल्द ही नई व्यवस्था की बात कही है। रामशरण यादव ने कहा कि चूंकि पार्षदों और एल्डरमैन की संख्या बढ़ गयी है। इसलिए सिटींग व्यवस्था को लेकर बातचीत चल रही है। उसका भी जल्द ही निदान किया जाएगा।

                         निरीक्षण के बाद मेयर और सभापति ने कर्मचारियों के साथ चाय का आनन्द लिया। इसके बाद सभापति शेख नजरूद्दीन टाउन हाल परिसर स्थित पान दुकान पहुंचकर पान का आनन्द लिया। इस दौरान मेयर और सभापति के साथ शहजादी कुरैशी,शैलेन्द्र जायसवाल, राजेश शुक्ला, विक्की आहुजा समेत निगम कर्मचारियों के अलावा जोन प्रभारी प्रवीण शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।

close