न्यायिक रिमाण्ड पर पूर्व सीएम का निज सहायक..डॉ. रमन सिंह ने कहा.. मामला जांच में..जल्द ही सामने आएगा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने नाबालिग लड़की से रेप मामले में कहा कि जांच होगी मामले खुद बखुद सामने आ जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

         बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री के पीए ओपी गुप्ता को पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक अदलात में गुरूवार को पेश किया। कोर्ट ने ओपी गुप्ता को 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रखने को कहा है।

           जानकारी हो कि नाबालिग युवती से यौन उत्पीड़न के आरोपी ओम प्रकाश गुप्ता को एडीजे राधिका सैनी की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गुप्ता को न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया। हालांकि ओपी गुप्ता ने खुद को बेकसूर बताया है। साथ ही साजिश का आरोप लगाया है।

                          इधर सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा ने एसएसपी को पत्र लिखकर आरोपी की पत्नी की भी गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही जहां आपराधिक गतिविधियां हुई हैं, उस स्थान को सीज किए जाने को कहा है।

                               चूंकि ओमप्रकाश गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  के लंबे समय तक निज सहायक रह चुके हैं। गुप्ता को पुलिस ने नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न  के मामले में बुधवार को देर रात गिरफ्तार किया था। गुरुवार को मुलायजा के बाद गुप्ता को जिला अस्पताल से कोर्ट में पेश किया।

                  एएसपी प्रफुल ठाकुर के मुताबिक आरोपी ने लड़की को शादी का प्रलोभन देकर पिछले दो सालो में कई बार अनाचार किया। लड़की ने एनजीओ के माध्यम से पुलिस से शिकायत की थी। 

               गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे। सवाल जवाब के दौरान पूर्व सीएम ने सवाल का संक्षिप्त जवाब दिया कि मामला कोर्ट में है। सब कुछ देर सबेर सामने आ जाएगा। यद्यपि इस दौरान जानने का प्रयास किया गया कि क्या साजिश है। लेकिन पूर्व सीएम ने ध्यान नहीं दिया।

Share This Article
close