युवा उत्सव की तैयारियां जोरों पर,साइंस कालेज मैदान सहित 10 स्थानों पर होंगी प्रतियोगिताएं

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर। सांस्कृतिक गतिविधियों को जोड़ने और उनकी प्रतिभागी को निखारने के लिए स्वामी विवेकानदं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयेाजन 12 से 14 जनवरी तक स्थानीय सांईंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। युवा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। राज्यपाल अनुसुईया उईके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत युवा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में इस आयोजन की तैयारियों जोर-शोर से जारी है।

राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान, पं.रविशंकर विश्वविद्यालय, खेल संचालनालय, पं.दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम और विज्ञान महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा परिसर में 24 कमर्शियल स्टॉल तथा फूड स्टाल के साथ-साथ राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए साईंस कॉलेज मैदान में तीन मंच बनाए गए है मुख्य मंच पर करमा, सरहुल, लोक नृत्यों के अलावा रॉक बैण्ड की प्रस्तुति दी जाएगी।

दूसरे मंच में सुआ और डंडा नाच, तीसरा मंच खुला रहेगा जहां पंथी, बस्तरिया लोक नृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा की प्रस्तुति दी जाएगी। खेल संचालनालय के ऊपर हॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजन के पर आधारित फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पंडित दीनदयाल आडिटोरियम के मुख्य हॉल में शास्त्रीय नृत्य, कत्थक, ओडिसी, मणीपुरी और लोक गीतों की प्रस्तुति होगी।

इसके अलावा अन्य दो मंच में पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी और कर्नाटक शैली, शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, तत्कालिक भाषण का आयोजन होगा। एक अन्य मंच में सितार वादन, बांसुरी और गिटार वादन प्रतियोगिता होगी। विज्ञान महाविद्यालय के आडिटोरियम में तबला, वीणा, हारमोनियम, मृदंगम वादन की प्रतियोगिता होगी। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में एकांकी नाटक और खेल परिसर में कब्बड्डी, खो-खो और गेड़ी दौड़ का आयोजन होगा।

पांच कार्यक्रम स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जहां पंडाल, साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरणों पर है। युवा उत्सव में पारंपरिक लोक गीत और नृत्य के अलावा पारम्परिक खेल, फुगड़ी, गेंड़ी, भौंरा की भी प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जाएगी। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। महोत्सव में युवाओं के लिए चित्रकला, तत्कालिक भाषण, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

ट्रायबल डांस फेस्ट के सफल आयोजन के बाद युवा महोत्सव के लिए और बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। ट्रायबल डांस फेस्ट में जहां करीब 2000 लोग रायपुर पहंुचे थे वहीं इस युवा महोत्सव में पूरे प्रदेश से करीब 7000 प्रतिभागी शामिल हो रहे है। इनकी संख्या को देखते हुए 32 विभिन्न स्थलों पर उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। साईंस कॉलेज मैदान में एक साथ 7000 लोग भोजन कर सके इसकी व्यवस्था की गई है। यहां फरा, चिला, ठेठरी, खुरमी सहित अनेक छत्तीसगढ़ी व्यंजन भोजन में शामिल होंगे। महोत्सव 10 जगहों में 37 विधाओं में 821 विविध कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन के संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है। विभिन्न विभागों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को जिले से आए दलों की आवासीय, खानपान, परिवहन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close