2 दिन बन्द रहेंगी पॉवर कम्पनी की सेवा सुविधा..मुख्य अभियंता ने बताया…किया जाएगा अपग्रेडेशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-आईटी. संबंधित विद्युत उपभोक्ता सेवाएं दो दिनों तक प्रभावित रहेंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी के कम्प्यूटर डाटा सेन्टर में जरूरी नेटवर्क अपग्रेडेशन  किया जाएगा। इसलिए 10 जनवरी शाम 7 बजे से 13 जनवरी 2020 सुबह 7 बजे तक विद्युत उपभोक्ता सेवाएंम बन्द रहेंगी।
 
               छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी जनसम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी गयी है कि क्म्यूटर डाटा सेन्टर नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य दो दिनों तक किया जाएगा। इस अवधि में पाॅवर कंपनी की आईटी. संबंधित समस्त प्रकार की विद्युत उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
 
               उपभोक्ताओं के लिए जारी पाॅवर कंपनी की आईटी संबंधित उपभोक्ता सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यह जानकारी पाॅवर कंपनी के  ऊर्जा प्रोद्योगिकी केन्द्र (इनर्जी इन्फोटेक सेन्टर) के मुख्य अभियंता हर्ष गौतम ने दी।
 
               मुख्य अभियंता गौतम ने बताया कि कंपनी के कम्प्यूटर डाटा सेंटर में नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण उपभोक्ता हितैषी सेवाएं जैसे इंटरनेट वेबसाइट केन्द्रीकृत काॅल सेन्टर का टोल फ्री नंबर 1912, मोर बिजली मोबाइल ऐप, आनलाइन भुगतान सुविधा, काॅमन सर्विस सेन्टर और पे-पाॅइंट के माध्यम से भुगतान, एस.एम.एस. सुविधा, ई-बिडिंग सेवायें उपलब्ध नहीं रहेंगी।
    
           उपभोक्ताओं को इससे होने वाली असुविधा के लिए पाॅवर कंपनी प्रबंधन की ओर से गौकम ने खेद जाहिर किया है। गौतम ने बताया कि उपभोक्ताओं की  असुविधा को न्यूनतम करने के लिए  प्रस्तावित शट-डाउन समय सीमा के पहले नेटवर्क अपग्रेडेशन संबंधी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 
 
                यह जानकारी तिफरा स्थित जनजम्पर्क अधिकारी मुकेश कुमार माथुर ने दी है।
close