यदि ऐसा होता तो भाजपा के एक भी पार्षद नहीं जीतते…टीएस सिंहदेव ने कहा…पिछली सरकार की गलतियों को किया गया ठीक

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।  पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अरपा के विकास को लेकर अब देर नहीं होनी चाहिए। कार्ययोजना बन गयी है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। नालों के पानी को चैनलाइज कर एसटीवी प्लांट तक भेजा जाएगा। अरपा हरीभरी होगी,सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। सिंहदेव ने बताया कि निगम चुनाव में कांग्रेस  को एतिहासिक जीत मिली है। आरोप से इंकार किया कि सत्ता की ताकत से निगम चुनाव जीता गया। धान खरीदी की प्रक्रिया सख्त लेकिन पारदर्शी है। अब बाहर के धान को बेच पाना नामुमकिन है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             टीएस सिंहदेव ने बताया कि अरपा नदी के उत्थान को लेकर सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। कार्ययोजना तैयार हो गयी है। अरपा में शामिल होने वाले नालों के पानी चैनलाइज कर एसटीपी प्लांट भेजा जाएगा। अरपा के पानी को साफ सुथरा किया जाएगा। दूषित पानी के उपयोग पर लमाम लगाया जाएगा।

             पूर्व मुख्यमंत्री    डॉ. रमन सिह के आरोप है कि दस निगम पर कब्जा का मतलब शासन की शक्तियों का दुरुपयोग है। सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा कि सरासर गलत है। यदि ऐसा होता तो भाजपा के पार्षद ही नहीं जीतते। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस  की एतिहासित जीत हुई है। इस बात को उन्हें मानना चाहिए। सेटिंग या दबाव की बात ही नहीं है। सच्चाई यह है कि सत्ता पक्ष को हमेशा निर्दलियों का सहयोग मिलता है। सिंहदेव ने इंकार किया कि हमने जोड़तोड़ किया है। हमारे पास जानकारी है कि भाजपा के लोगों ने निर्दलीय और विपक्षी पार्षदों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। सिंहदेव ने कहा कि कोरबा की जीत अप्रत्याशित है। लेकिन ओव्हरआल जीत ऐतिहासिक है।

                  क्या धान खरीदी को लेकर कांग्रेस बैकफुट पर है। सिंहदेव ने इंकार किया कि ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा की स्थिति स्पष्ट है कि वह 25 सौ में धान नहीं खरीदेगी। कांग्रेस का भी स्प्षट है कि 25 सौ में धान खरीदेगी। किसानों में आक्रोश और कांग्रेस का बैकफुट पर जाने जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

              सिंहदेव ने कहा कि इस बार किसानों को महसूस हो रहा है कि धान खरीदी की प्रक्रिया टाइट है। दरअसल पिछली सरकार पट्टे के आधार पर धान खरीदी करती थी। यह विसंगति है। यदि आपकी पट्टे पर घर बना है तो उस पर भी धान की खरीदी हो रही थी। पिछली सरकार ने  गलत किया है..। लेकिन इस सरकार ने इन गलतियों को दूर किया है। जितनी जमीन पर धान बोया गया है उतना ही धान खरीदा जाएगा। पट्टे के आधार पर नहीं ।हां इससे कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है।

               सिम्स की सीटी स्कैन समेत कई मशीने खराब है। इलाज में परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हो सकता है कि चलते रहने में परेशानी हो रही हो। यह प्रशासनिक गलतियां है। इसके लिए हम लोग जिम्मेदार हैं। मशीनों की कमी को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि टेण्डर प्रक्रिया में व्यवधान की बात सामने आयी है। एसईसीएल ने कहा है कि सीजीएमसी के माध्यम से मशीन खरीदने के पक्ष में नही है। जबकी सीजीएमसी से खरीदी गयी मशीने अच्छा काम कर रही है। जल्द ही इसका निर्णय लिया जाएगा।

                 स्काउट गाइड कैम्प में बच्चों के बेहोश होने और ठंड लगने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पानी गिरा  इसके साथ तापमान भी गिरा। जिसके चलते बच्चों की हालत गंभीर हुई है।अब ठीक है। उन्होने इस बात से उंकार किया कि ऐसे मौसम कैम्प नहीं लगाना चाहिए। बताया कि मौसम का मिजाज बनता बिगड़ता है। देखने में आया है कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी गलत होती रहती है।

          सिंहदेव ने बताया कि कुपोषण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उल्टी दस्त की शिकायतों पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। रोटा वायरस से होने वाली बिमारियों पर लगातार जागरूक किया जा रहा है। पोलियो अभियान की तरह उल्टी दस्त के खिलाफ मुहिम जारी है। लोगों को रोटा वायरस की दवाईयां देकर उल्टी दस्त को नियंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग अन्य बिमारियों को लेकर भी लोगों को जागरूक कर रही है।

close