टीएस बाबा ने कहा…दुनिया को किया कायल…फहराया दुनिया में भारत का पताका

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—स्वामी विवेकानंद उद्यान में नगर निगम ने स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सहदेव ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही।
 
            सिंहदेव ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला।  उन्होने कहा कि स्कूल कॉलेज के समय में उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जीवन से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी जन को स्वामी विवेकानंद के जीवन संबंधित पुस्तकों को पढ़ने की बात कही। स्वामी विवेकानंद कम उम्र से ही ओजस्वी एवं प्रकाशमान थे। उन्होंने संपूर्ण विश्व को अपने विचारों का कायल बनाया। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने भारत की परंपरा को दुनिया के सामने रखा।
 
                इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित पुस्तकों का नए सिरे से समय मिलने पर अध्ययन करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित रामकृष्ण मिशन बिलासपुर के स्वामी मेघनानंद ने स्वामी विवेकानंद के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन के 2 साल छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिताएं। प्रदेश सरकार ने उनके बिताए हुए स्थल को स्मारक बनाने की घोषणा की है। अच्छी बात है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन काल में किसी भी स्थान पर सबसे ज्यादा समय अगर बिताए तो वह स्थान रायपुर में है। निश्चित रूप से प्रदेश के लिए गौरव की बात है ।
 
              उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को स्वामी के विचारों का अनुशरण करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इससे पहले  सेंट्रल  बंगाली  एसोसिएशन की तरफ से स्वामी विवेकानंद  से संबंधित  भजनों की  प्रस्तुति  दी गई। कार्यक्रम में मेयर रामशरण यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभापति शेख नजीरूद्दीन, कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, निगम के अधिकारी और मौजूद थे।
close