सीनियर इंटर डिस्ट्रिकट क्रिकेटः बिलासपुर की टीम भिलाई रवाना.. कोरिया,कवर्धा और दंतेवाड़ा से होगा मुकाबला

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर….सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप के लिए बिलासपुर ब्लू की टीम का एलान किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की तरफ से इन दिनों सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्य के जिलों की टीम शामिल होंगी। इसी क्रम में बिलासपुर टीम का भी गठन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भिलाई में 13 जनवरी से किया जाएगा।
 
                  भिलाई में सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप क्रिकेट प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ 13 जनवरी से होगा। प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले की भी टीम शामिल होगी। इसी क्रम में रविवार को बिलासपुर ब्लू  टीम का एलान कर दिया गया है।
 
                 टीम मेंआदिल अहमद ,सैयद नावेद अली, साहिल पुरी गोस्वामी, अनुराग मिश्रा, वैभव विशेष, रणदीप चावला ,इम्तियाज खान ,शुभम यादव ,दीपक सिंह ,यमन सिंह ठाकुर, अभिषेक सगोरा ,विनय खंडेलवाल, अमन सीहोते, अभिजित टाह, हर्षित जायसवाल और पुलकित सैनी को शामिल किया गया है। 
 
           विंटेश अग्रवाल ने बताया कि सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप में कुल  4 ग्रुप है। ग्रुप को ए ,बी ,सी और डी में बांटा गया है। बिलासपुर ब्लू टीम को ग्रुप सी में रखा गया है। इसके अलावा इस ग्रुप में कोरिया, कवर्धा और दंतेवाड़ा जिले की टीम होंगी।
 
 बिलासपुर ब्लू टीम भिलाई रवाना
 
               भिलाई में 13 जनवरी को पहला दो दिवसीय मैच भिलाई के कल्याण कॉलेज में कवर्धा के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच कोरिया के बीच 16 जनवरी को भिलाई के कल्याण कॉलेज में ही होगा। तीसरा मैच दंतेवाड़ा के साथ 19 जनवरी को  दुर्ग पोटिया में खेला जाएगा
 
                 यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने दी है।
close