अफवाह को दूर करेंगे भाजपा कार्यकर्ता..बैठक में नेताओं ने कहा..घर पहुंमचकर बताएंगे..सीएए का महत्व

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के समर्थन में जनजागरण अभियान, सम्पर्क अभियान एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्य योजना बनाई गई।
 
                 बैठक को सांसद अरूण साव ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की नागरिकता संशोधन अधिनियम को आमजनों को समझाने और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अहम भूमिका होगी। साव ने कहा कि आम जनता के सीएए को लेकर लगातार अफवाह फैलाई जा रही है। कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच सच्चाई को सामने रखना है। लोगों के बीच फैले अफवाह हटाना है।
 
            भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के भाजपा के जिला पंचायत और जनपद के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम और चुूनाव चिन्ह से अवगत करना है। 15 जनवरी से पहले सभी मंडलों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आगामी कार्य योजना बनाना है। जिला पंचायत और जनपद स्तर पर भी कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। सभी कार्यकर्ताओं को मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ना है। प्रदेश सरकार के खिलाफ आज सबसे बड़ा मुद्दा धान खरीदी का है। जिसमें सरकार पूर्ण रूप से फेल है, किसी गांव में एक भी नये कार्य की स्वीकृत नहीं हुई है। गांव-गांव में वातावरण बनाना है। इसके बाद ही पंचायत चुनाव में सफलता मिलेगी । नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में जानकार देते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि अधिक से अधिक लोग सीएए को समझे। आगामी दिनों में जनजागरण रैली का भी आयोजन किया जाएगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में पूरे बिलासपुर जिले में अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम धन्यवाद पत्र पोस्ट भेजा जाएगा। 
 
         बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने किया। आभार कृष्णकुमार कौशिक ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, अचर्ना पोर्ते, गोविंद यादव, दीपक सिंह ठाकुर, युसूफरजा बरकाती, डॉ.सुनील जायसवाल, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, संदीप दास, सोमेश तिवारी, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, रामदुलार कौशले, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथ यादव, भागवत जायसवाल, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, मनीष अग्रवाल, किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, छोटेलाल सोनी, लूसन राठौर, विश्वनाथ पटेल, बी.आर. महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप, राकेश चन्द्राकर, जयश्री चौकसे, दुर्गा कश्यप, संतोष वर्मा, डॉ.कुमद जगत, योगेश बोले, मनोज मिश्रा, संजय मिश्रा, ओमप्रकाश देवांगन, बजरंग कश्यप, पवन श्रीवास, एस कुमार मनहर, हेमंत तिवारी, महेन्द्र पटेल, ऐमनलाल साहू, रामनाथ तिवारी, संतोष तिवारी, मनमोहन पाण्डेय, मनोज साहू, लालजी यादव, प्रदीप कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
close