मानव श्रृंखला बनाकर भाजपा का सीएए का समर्थन..सांसद ने कहा.. बेनकाब हुआ कांग्रेसियों का असली चेहरा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ने सीएए- 2019 नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जनजागरण अभियान चलाया। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड से मानव श्रृखला बनाकर लोगों को सीएए को लेकर सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।  इस मौके पर युवाओं ने तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
 
          बिलासपुर सांसद अरूण साव की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने मानव श्रृंखला बनाकर सीएए के समर्थन में आम जनता को संदश दिया। अरूण साव ने लोगों को संबोधित किया। उन्होने  कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से प्रताड़ित अल्पसंख्यक विस्थापित हिन्दु, सिख, इसाई, पारसी, जैन, बौद्धों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता विधेयक में संशोधन करने का ऐतिहासिक काम केन्द्र सरकार ने किया है। प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के लिए बनाया गया क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कानून है। वर्षों से भारत में मौजूद शरणार्थियों की तरह यातनापूर्ण जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान कर गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। कानून में न कुछ जटिल है और न ही किसी की नागरिकता छीनने वाला है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने जिस प्रकार से विधेयक का विरोध करने का प्रयास किया है, उससे इन दलों की वोट बैंक और  तुष्टीकरण की राजनीति बेनकाब हुई है। आने वाले समय में भी देश की जनता कांग्रेस को और भी अधिक कड़े पाठ पढ़ायेगी।
 
         मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम को लेकर जिस तरह से कांग्रेस माहौल बिगाड़ रही है,।  उसकी असलियत को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। यह एक भावनात्मक फैसला है जिसे लेकर हम सबको संवेदनशील रहना होगा। इस बिल को लेकर जो असत्य बातें कही जा रही है हमें सत्य को समाज के बीच रखना होगा।  नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से र्धामिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिक बनाने का प्रावधान है।
 
               भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवाओं से आव्हान किया कि अधिक से अधिक लोगों को नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) की जानकारी दे । नागरिक संशोधन विधेयक के बारे में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जानकारी ले जाने की जरूरत है। अधिक से अधिक लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। समझ सके के महाअभियान क्यों चलाया जा रहा है।
 
                इस मौके पर बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष , पूर्व महापौर किशोर राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, दुर्गा कश्यप, राजेश सिंह, सुनीता मानिकपुरी, अमित तिवारी, अमरदीप बोलर, आदित्य तिवारी, नवीन उभरानी, नितिन छाबड़ा, हिमांशु यादव, राकेश चन्द्राकर, सागर बंजारे, विष्णु सोनी, संतोष ठाकुर, विनय अवस्थी, राजू ठाकुर, रिंकु मित्रा, दिनेश देवांगन, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, अशोक मानिकपुरी, रोहित मिश्रा, रौशन सिंह, शैलेन्द्र यादव, पवन पाठक, श्रवण सोनी, प्रमोद सिंह, प्रसुन्न चतुर्वेदी, महर्षि बाजपेयी, राजेश बंजारे, प्रशांत कश्यप, संजय सिंह, जितेन्द्र जांगड़े, भरत मंगवानी, अवि साहू, महेन्द्र जायसवाल, देवेश खत्री सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
close