जब मेयर और सभापति ने अधिकारियों से कहा..ऐसा काम करें..लोग 5 साल को हमेशा याद रखें..कलेक्टर से करूंगा जमीन की बातचीत

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—जनता के हित को ध्यान में रखकर शहर का विकास किया जाएगा। यह बातें मेयर ने निगम कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान कही। मेयर ने कहा शहर के समस्त जनता के हित, अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर हमको काम करना है। आने वाले 5 साल में ऐसा कार्य करना है कि यह कार्यकाल यादगार बने।
 
              मेयर रामशरण यादव ने अपने कार्यकाल की पहली बैठक में निगम अधिकारियों और  कर्मचारियों से कहा जनता और अधिकारियों के बीच कांबिनेशन होना चाहिए। तालमेल से कार्य करना होगा। हम सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना होगा।
 
                बैठक में सभापति शेख नजीरूद्दीन भी मौजूद थे। उन्होने कहा की निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी शहर के लोगों की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने सतत कार्य करते हैं। इसमें दो मत वाली बात नहीं है। हम सभी को मिलजुलकर कर्तव्यनिष्ठा से लोगों के लिए कार्य करना है। बिजली, पानी, सड़क और सफाई कार्यो की सतत मॉनीटरिंग करने की जरूरत है।
 
         बैठक में  जोन क्रमांक 1 से 8 तक के जोन कमिश्नर ने मेयर यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन को अपना परिचय दिया। इसके बाद सभी अधिकारियों और विभाग प्रमुखों ने अपना परिचय देते हुए कार्य और विभागों की जानकारी दी। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बैठक में मेयर और सभापति महोदय का स्वागत किया। निगम के बड़े प्रोजेक्ट मिट्टी तेल गली और  व्यापार विहार स्मार्ट सड़क, प्लेनेटोरियम, सेंट्रल लाइब्रेरी,  चिल्ड्रन मल्टी एक्टिविटी सेंटर, साइंस कॉलेज मैदान और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
 
                 कमिश्नर पाण्डेय ने कहा कि टीम बहुत अच्छी है और हम सभी शहर के विकास के लिए सतत कार्य करेंगे। शहरवासियों को आने वाले 6 माह में स्मार्ट सड़क समेत प्लेनेटोरियम, सेंट्रल लाइब्रेरी, मल्टी एक्टिविटी सेंटर, साइंस कॉलेज मैदान जैसे बड़े प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर बड़ी सुविधा मिलेगी।
 
               मेयर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने निगम संपत्ति कर वसूली की जानकारी ली। मेयर यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन ने मार्च महीने तक संपत्ति कर वसूली सत प्रतिशत करने की बात कही।
 
पानी समस्या को करेंगे दूर
  
              बैठक के बाद मेयर ने बताया कि शहर का बहुत बड़ा क्षेत्र गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से गुजरता है। खासकर सिरगिट्टी,देवरीखुर्द और नयापारा में पानी की लिए त्राहि त्राहि होती है। समयस्या का निराकरण किया जाना जरूरी है। इसलिए इन क्षेत्रों समेत अन्य चिन्हांकित स्थानों पर प्लास्टिक की बड़ी टंकिया लगाई जाँएगी। ऐसा करने से पानी सप्लाई करने वाले टैंकर खाली होंगे। पानी शिकायत पर टैंकर से पानी टंकियों तक पहुंचाया जाएगा। मेयर ने पत्रकारोंक ो बताया कि अमृत मिशन योजना शुरू होने के बाद पानी की समस्या खत्म होगी।इस समय हमारे पास मात्र 50 टैंकर हैं। ट्रैक्टर भी कम है। जल्द ही इस कमी को भी पूरा किया जाएगा। 
           
                      पत्रकारों को मेयर ने बताया कि अभी तक मात्र 38 प्रतिशत ही राजस्व मिला है। वसूली तेज करने को कहा है। हमारे पास निगम की कई दुकानें खाली हैं। उन्हें किराये पर चढ़ाया जाएगा। इससे राजस्व में मुनाफा होगा। 
 
बनाएंगे मीटिंग हॉल 
               टाउन हाल अब छोटा होना महसूस किया जा रहा है। शासन के आदेश पर जल्द ही टाउन हाल के बगल से खाली बिल्हा जनपद पंचायत की जमीन को अधिग्रहण का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर से चर्चा करेंगे। हाल का होना बहुत जरूरी है।
 
  दिया गया जरूरी निर्देश
                 
             मेयर ने बताया कि कर्मचारियों को बताया गया कि जलापूर्ति समस्या दूर करने योजनाबद्ध तरीके से काम करने को है। सभी जोन कमिश्नर को टैंकर और ट्रैक्टर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। व्यापार विहार स्मार्ट सड़क निर्माण कार्य  में लाएं तेजी को कहा है। शेख नजीरूद्दीन ने महादेव हॉस्पिटल और त्रिवेणी भवन जाने के रास्ते पर डिवाइडर रहित करने की बात कही है।
 
            रामशरण यादव ने कहा कि निगम के कार्यों में किसी भी तरह की समस्या के लिए वे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हमेशा तत्परता से खड़े रहेंगे। सीधे संपर्क करने की बात कही।
close