सीएए के बाद सामने आया..गंदी राजनीति का चेहरा..भाजपा नेता ने कहा..प्रधानमंत्री को भेजेंगे पोस्टकार्ड

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के वार्ड कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक वार्ड में सीएए नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों में जन जागरण का कार्य आरंभ करने को कहा गया। वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर पोस्टकार्ड अभियान चलाने की बात हुई।
 
                     बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने संबोधित किया। मनीष अग्रवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करते हुए मानवीय दृष्टिकोण को सीएए के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि  दी है। धार्मिक रूप से उत्पीड़ित समुदाय पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख हर नजरिए से भारत आ सकते हैं। अधिनियम से किसी भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।  बल्कि कई लाख लोग नागरिकता प्राप्त होगी। लेकिन सत्ता लोलुप राजनीतिक पार्टियां  अधिनियम के विरुद्ध है। राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। जन समुदाय के बीच में भ्रामक प्रचार कर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि अब ऐसे देश के टुकड़े टुकड़े करने की मानसिकता रखने वाले राजनीतिक दलों का पर्दाफाश जनता के बीच अपने आप हो जाएगा। छुद्र स्वार्थों की राजनीति करने वाले दलों का इस देश में अब कोई स्थान नहीं रहेगा।
 
मंडल के वरिष्ठ नेता रमेश लालवानी ने कहा कि सी ए ए शब्द बोलने में जितना छोटा है वास्तव में बहुत बड़ा प्रभाव रखने वाला अधिनियम है। पाकिस्तान में रह रहे हमारे हिंदू सिख जैन पारसी बौद्ध एवं ईसाई समाज के नागरिकों को दर्दनाक स्थिति में जीवन यापन करना पड़ रहा है। ऐसे लाचार और बेबस नागरिकों को अब राहत मिलेगी। 
 
मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने बताया कि पड़ोसी देशों विशेषकर पाकिस्तान में दिनोंदिन हिंदुओं की संख्या घटती जा रही है।हिंदुओं और सिखों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सीएए के पास होने से उन्हें राहत मिलेगी।
 
                       बैठक के पश्चात पोस्टकार्ड अभियान को प्रारंभ करते हुए मंगला चौक से मुंगेली नाका चौक तक व्यापारियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से सीएए के समर्थन में पोस्टकार्ड चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ता वार्ड, गली चौक चौराहों एवं घरों में जाकर नागरिकों से पोस्टकार्ड लिखने को कहा। अभियान के बाद सभी पोस्टकार्ड को प्रधानमंत्री को भेजे जाने की बात मनीष अग्रवाल ने कही। 
     बैठक में प्रमुख रूप सेअजीत सिंह मनीष अग्रवाल रमेश लालवानी राजेंद्र भंडारी सीमा पांडे पार्षद सुनीता मानिकपुरी अमित चतुर्वेदी प्रहलाद दुसेजा कुलदीप चावला पूनम शुक्ला पिंकी नागमणि श्रद्धा तिवारी महावीर अग्रवाल विकास शुक्ला प्रसून चतुर्वेदी त्रिलोचन सिंह बेस श्याम जी भाई पटेल कलेश्वर सूर्यवंशी संजय गुप्ता चंदना गोस्वामी उषा भास्कर राजेंद्र ठाकुर कमल जैन विजय यादव मिश्री लाल रजक रमेश रात्रि छोटे लाल दुबे प्रभा मिश्रा सुखविंदर सिंह बिट्टू मनोज यादव रोहित महा निक सहित कार्यकर्ता पार्षद उपस्थित हुए
Share This Article
close