गृहमंत्री ने कहा..परिस्थिति अनुसार अजीत जोगी पर FIR..सरकार की कोई भूमिका नहीं..बताएं कौन किया वसूली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— अल्प समय के लिए बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज ने कहा कि जोगी के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। पुलिस परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई कर रही है। मामले में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रमाण दो कौन पुलिस वाला कर रहा वसूली। लेकिन तत्काल प्रमाण दिए जाने पर ताम्रध्वज साहू ने चुप्पी साथ लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिलासपुर अल्पप्रवाज पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कुछ देर पत्रकारों से बातची की। उन्होने कहा कि विधानसभा सत्र में व्यस्त था। इसी दौरान जानकारी मिली कि बिलासपुर में जोगी के बंगला में एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया है। किसी ने एफआईआर दर्ज कराया है। किसने कराया और क्यों कराया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ताम्रध्वज ने बताया कि इसमें षड़यंत्र जैसी कोई बात भी नहीं है। सरकार की इसमें कोई भूमिका भई नहीं है।  जांच के दौरान परिस्थितियों के अनुसार एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

            क्या परिस्थितियों के अनुसार पुलिस वसूली भी करती है। सवाल के जवाब में ताम्रध्वज ने कहा कि हमारे पास प्रमाणिक जानकारी मिलेगी तो जरूर कार्रवाई करेंगे। कोई शिकायत तो लेकर आए। पत्रकारों ने प्रतिप्रश्न किया कि जब महिला तीन लाख रूपए मांगे जाने की शिकायत करने थाना पहुंची तो उसे जेल भेज दिया गया। ताम्रध्वज ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नही है। तीन लाख किस पुलिस वाले ने और क्यों मांगा है..इसकी भी जानकारी नहीं है। जानकारी लेंगे..उचित कदम भी उठाएंगे। 

                अमरजीत कहते हैं कि हम खिलाते हैं…आबकारी मंत्री लखमा खिलाते हैं। क्या माना जाए कि आदिवासी एक्सप्रेस शुरू हो गया है। ताम्रध्वज ने फिर दुहराया इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।

            वन विभाग और राजस्व विभाग एक मामले को लेकर आमने सामने है। जबरिया कार्रवाई क्यों हो रही है। ताम्रध्वज ने कहा कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

close