धान खरीदी की आखिरी तारीख आ रही नजदीक,किसानों की चिंता, लिमिट नहीं बढ़ाने पर बिक नहीं पाएगा हजारों क्विंटल धान

Shri Mi
1 Min Read

धमतरी।धान खरीदी को लेकर बचे हुए कम समय में किसानों की चिंता बढ़ाई है।किसानों का कहना है कि खरीदी को लेकर लिमिट नहीं बढ़ाए जाने पर किसानों का हजारों क्विंटल धान बिक नहीं पाएगा।इस समस्या को लेकर भखारा समिति के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों का कहना है कि प्राथमिक शाखा सहकारी समिति भखारा में भखारा, भठेली, कोलियरी, जोरातराई,भेंड़सर, और सिंगदेही के 2233 किसान 2380.39 हेक्टेयर के धान विक्रय के लिए पंजीकृत हैं। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

15 जनवरी तक केवल 1251 किसानों ने 44068 क्विंटल खरीदी हो पाया है।वर्तमान में रोज 1400 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है।जिसके अनुसार खरीदी के लिए बचे हुए दिनों में 30800 क्विंटल धान खरीदी हो पाएगा।जबकि करीब 13132 क्विंटल धान खरीदी नहीं हो पाएगा।यह समस्या को देखते हुए लिमिट जाए।

गौरतलब है कि पूरे जिले में इन दिनों धान खरीदी में लिमिट की समस्या को लेकर किसान जूझ रहे हैं।उनका दान घर में ही रखा हुआ है जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close