सर्वसुविधा वाला होगा फायर स्टेशन..1 करोड़ 33 लाख होंगे खर्च..अशोक वर्मा को दूसरी बार मिलेगा राष्ट्रपति पदक

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— एक साल से भी कम समय में बिलासपुर सर्वसुविधा युक्त वाला फायर स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। काम भी शुरू हो गया है। जमीन में काबिल लोगों को हटाया जा रहा है। यह बात होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट अशोक वर्मा ने कही। अशोक वर्मा ने बताया कि आपदा राहत प्रबंधन की जिम्मेदारी होमगार्ड को दी गयी है। सरकार के निर्णय के बाद हमने फायर स्टेशन निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। जमीन मिलने के बाद आधुनिक सुविधा वाला फायर स्टेशन बनाने की दिशा में काम शुरू भी हो गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               जानकारी हो कि सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग को निकाय से हटाकर होमगार्ड के हवाले किया है। बिलासपुर में इस दिशा में काम लगातार जोरो पर है। होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेट अशोक वर्मा ने बताया कि जमीन पम्प हाउस के पास मिल चुकी है। इस समय जमीन में काबिज लोगों को हटाने के साथ ही साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

                    डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट अशोक वर्मा ने बताया कि फायर स्टेशन 1 करोड़ 33 लाख रूपये में बनाकर तैयार किया जाना है। यहां 60 हजार लीटर वाला उन्डर ग्राउन्ड पानी टैंक बनाया जाएगा। स्टाफ के लिए एक बैरक होगा। 60 मीटर ऊंचा हौज टावर का निर्माण होगा। गाड़ियों के लिए एक बड़ा सा पक्का शेड भी बनाया जाएगा। अशोक वर्मा ने जानकारी दी कि एक बोर भी करवाएंगे। कुल पचास का स्टाफ होगा। यह स्टाफ निगम से ही मिले हैं।

दूसरी बार मिलेगा राष्ट्रपति अवार्ड

                 होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेट अशोक वर्मा को दूसरी बार राष्ट्रपति पदक मिलेगा। अशोक वर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को राष्ट्रपति पदक रायपुर में दिया जाएगा। पहली बार राष्ट्रपति पदक साल 2011-12 में मिला था। इस बार राष्ट्रपति पदक रायपुर में 26 जनवरी परेड के दौरान दिया जाएगा। राष्ट्रपति पदक विभिन्न रिकार्डों को ध्यान में रख कर दिया जाता है। इस बार राष्ट्रपति पदक साल 2012-13 में ताला गांव स्थित नदी में बाढ़ आने के दौरान करीब 20-25 लोगों को बचाया गया था। इसके अलावा मुंगेली में भी मनियारी नदी की बाढ़ से एक बहुत बड़ी आवादी को सुरक्षित किया गया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों को शामिल कर सरकार ने राष्ट्रपति पदक देने का फैसला किया है। अशोक वर्मा ने जानकारी दी कि निश्च्ति रूप से दूसरी बार पदक मिलने की घोषणा के बाद उत्साहित हूं। सेवा का अवसर मिलेगा..इस बात को लेकर गर्व महसूस कर रहा हूं।

 

close