कांग्रेस और नगर पालिका प्रशासन आमने सामने…कांग्रेसियों का आरोप..सीएमओं ने भाजपा को किया समर्थन..अब कर रहे दिखावा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर/मुंगेली—- जिला नगरपालिका प्रशासन और नव निर्वाचित पार्षद आमने सामने आ गए है। जिला नगर पालिका परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से नगर पालिका अधिकारियों ने किनारा कर लिया है। नगर पालिका प्रशासन की मानें उन्हें शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी ही नहीं दी गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             जानकारी हो कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद नव निर्वाचित पार्षदों का रविवार को नगर पालिका परिषद में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजन में नगर पालिका परिषद प्रशासन ने दूरी बनाकर रखा है। स्थिति को लेकर नगर पालिका पार्षदों समेत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में गहरी नाराजगी है। इधर नगर पालिका सीईओ का कहना है कि उन्हें जानकारी ही नहीं दी गयी कि रविवार को नगर पालिका के नव  निर्वाचित पार्षद,अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शपथ लेंगे। 

                मामले में  नगर कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे भाजपा के लिए काम करते हैं। उन्होने कांग्रेस को हराने और पीछे करने मैें कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। समझने वाली बात है कि इतना बड़ा शपथ ग्रहण समारोह का आय़ोजन किया जाए। और उन्हें जानकारी ना हो..यह तो हंसी वाली बात है। दरअसल राजेन्द्र पात्रे ऐसा कर सरकार को खुश रखना चाहते हैं। और कांग्रेस के हिमायती होने का दिखावा कर रहे हैं।

                 कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जिला प्रशासन ने भी शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाकर रखा है। मामले की शिकायत उपर स्तर तक किया जाएगा। खासकर नगर पालिक अधिकारी राजेन्द्र पात्रे की शिकायत मुख्यमंत्री समेत नगरीय प्रशासन मंत्री से करेंगे।

              बहरहाल नगर पालिका प्रशासन प्रमुख राजेन्द्र पात्रे का कहना है कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी नहीं है। ना ही किसी ने व्यवस्था को लेकर सूचना ही दी है। वही कांग्रेसियों का कहना है कि नगर पालिका अधिकारी झूठ बोल रहे है। उन्होने इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा के समर्थन में जमकर काम किया है।

close