जब मंत्री प्रेमसाय ने कहा…सेन्दरी नहीं घुटकू केन्द्र का भी करेंगे निरीक्षण..मंत्री अकबर ने कहा…चल रही जांच..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सेन्दरी स्थित धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर उप  समिति की टीम ने निरीक्षण किया। किसानों की शिकायतों को सुना। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चोैबे मो. अकबर एवं प्रेमसाय सिंह टेकाम रश्मि सिंह, शैलेश पाण्डेय, अटल श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। धान संग्रहण केन्द्र में किसानों के साथ नेताओं ने बैठक की। इस दौरान उप समिति ने किसानों की समस्याओं और सुझाओं को ध्यान देकर सुना। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  उप समिति मंत्रीमंडल की टीम धान संग्रहण केन्द्र सेन्दरी पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान समिति के नेताओं ने सहकारी समिति के पदाधिकारियेां, प्रबंधकों और उपस्थित किसानों से संवाद किया। किसानों के सुझावों पर भी गौर किया।  किसानों से मुखातिब होने से पहले रविन्द्र चौबे ने उपस्थित किसानों को बताया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि किसानों से 15 क्विटंल प्रति एकड के हिसाब से धान खरीदा जाए। तिम तिथि या 3 टोकन की कोई समस्या है तो चौथा टोकन भी दिया जाएगा।  2500 रूपये को लेकर भाजपा नेता भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। किसानों के खाते में प्रति क्विंटल के हिसाब से 2500 रूपए जमा किए जाएंगे। उपस्थित लोगों को मंत्री प्रेमसाय टेकाम, मंत्री मो. अकबर सांसद प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

               बैठक में समिति के अध्यक्ष और किसान प्रतिनिधियों ने अपनी बातों को रखा। सभी ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। खरीदी का रिकार्ड तौलाई व्यवस्था बारदाने की व्यवस्था के रिकार्ड को जांचा परखा।

          इस दौरान मंत्रीमण्डल उपसमिति ने किसानो से जानना चाहा कि वह 1815 रूपए मिलने के बाद शेष राशि 685 रूपए किस नाम से चाहते हैं। अपने सुझाव किसान समिति को लिखकर भेज सकते हैं

हड़बड़ाए मंत्री ने कहा सभी केन्द्रों का होगा निरीक्षण

              धान खरीदी केन्द्र निरीक्षण के बाद मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होने बताया कि बिलासपुर में धानखरीदी और उठाव की बेहतर व्यवस्था है। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।

             आखिर हर बार सेन्दरी स्थित धान खरीदी केन्द्र का ही निरीक्षण क्यों किया जा रहा है। सवाल से हड़बड़ाए मंत्री टेकाम ने कहा कि बैठक में इसी केन्द्र को देखने का फैसला किया गया । इसलिए समिति ने आज केन्द्र का भ्रमण किया गया।

            जब टेकाम को बताया गया कि यहां अब तक सात बार में सात मंत्रियों समेत आलाधिकारियों ने जायजा लिया है। इसके अलावा भी कई केन्द्र हैं जहां धान खरीदी में भारी अनियमितता की शिकायत है। सवाल से हड़बड़ाए मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है। हमें बताय गया कि यहां निरीक्षण करने जाना है। इसलिए हम लोगों ने सेन्दरी का निरीक्षण किया। अन्य केन्द्रों का भी निरीक्षण करेंगे।

               क्या घुटकू समेत अन्य स्थानों का जायजा लेंगे। उन्होने कहा कि हम सभी जगह जाएंगे। चाहे केन्द्र अच्छा काम करने वाला हो या खराब…हम सभी जगह निरीक्षण करेंगे। टेकाम ने बताया कि बिलासपुर में 70 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है।

अकबर ने कहा होगी जांच

                वन विभाग एसडीओ और राजस्व अधिकारी विवाद पर मोहम्मद अकबर ने कहा दोनों अधिकारी अपने आप को सही बता रहे हैं। जांच होगी…रिपोर्ट आएगा। फिर देखेंगे। एक सवाल के जवाब में अकबर ने बताया कि हाथी की मौत पर एक अधिकारी को निलंबित किया गया है। कानन पेन्डारी में जानवरों की मौत को लेकर जानकारी है। जांच चल रही है। दोषी नहीं बचेगा।

close