बिलासपुर— पत्नी को जिन्दा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौहा गांव का है। शराबी पति दिन दहाडे पहले तो पत्नी का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। कामयाब नहीं होने पर मिट्टी तेल छिड़कर साड़ी में आग लगा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि पीडित उषा देवी निराला चौहा गांव थाना मस्तूरी की रहने वाली है। उसकी शादी 17 साल पहले हुई। शादी के कुछ साल बाद ही पति कलाराम निराला काम काज छोड़कर शराब पीना लगा। शराब पीने के बाद आए दिन मारपीट और झगड़ा करने लगा। शराब पीने के लिए रूपए मांगता और नही मिलने पर घर का सामान बेच देता है।
24 जनवरी को कलाराम नशे की घुत में घर आया। और अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। इस बीच दोनों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। कलाराम ने ऊषा निराला का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह जब ऊषा बच गयी तो पति कलाराम ने चिमनी का मिट्टी तेल छिड़कर माचिस घिस दिया। देखते ही देखते ऊषा की साड़ी जलने लगी। इस बीच उसके दोनों बच्चों ने किसी तरह आग पर काबू कर ऊषा को बचा लिया।
ऊषा ने थाना पहुंचकर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी। आरोपी के खिलाफ धारा 307 का अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी कलाराम को टीम बनाकर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। न्यायिक रिमाण्ड पर कलाराम को जेल दाखिल कर दिया गया है।