कांग्रेस नेता केशरवानी की एसपी से शिकायत…कुलपति अंजिला गुप्ता का आरोप..ऊंची आवाज में दी आंदोलन की दी धमकी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- केन्द्रीय विश्वविद्यालय कुलपति अंजिला गुप्ता ने पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और उनके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। कुलपति ने अपनी शिकायत में बताया है कि तीन दिन पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी साथियों समेत मीडिय़ा के साथ मिलने आए। उस दौरान उन्होने सबके सामने ऊंची आवाज में बातचीत की। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बताते चलें कि तीन दिन पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की जानकारी में जिला कांग्रेस की एक टीम कुलपति से कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बातचीत करने केन्द्रीय विश्वविद्यालय गए। इस दौरान मीडिया के लोग भी मौजूद थे। मीडिया को लेकर कुलपति ने नाराजगी जाहिर की। बाद में विजय केशरवानी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम की बन्द कमरे करीब एक घण्टे तक बातचीत हुई। 

             बातचीत के बाद मीडिया से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बातचीत की। उन्होने बताया कि बातचीत के दौरान कुलपति का व्यवहार बिलासपुर और यहां के मीडिया और राजनीतिक दलों को लेकर तल्ख दिखाई दिया। यहां की अव्यवस्था को लेकर चर्चा का प्रयास किया गया। लेकिन कोई सार्थक बातचीत नहीं हुई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी के अलावा कुलपति की निज सचिव भी मौजूद थे। विजय केशरवानी ने मीडिया को बताया कि यहां की अव्यवस्था को लेकर पुराने छात्र नेताओं से विचार विमर्श के बाद आंदोलन का फैसला लिया जाएगा। 

             सोमवार को कांग्रेस भवन  में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की गतिविधयों को लेकर अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी और महेन्द्र गंगोत्री ने मंगलवार 28 जनवरी को विश्वविद्यालय के सामने महाधरना और आंदोलन का एलान किया। 

       पत्रवार्ता खबर के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी मिली कि कुलपति अंजिला गुप्ता ने पुलिस कप्तान को शिकायत पत्र दिया है। अपनी शिकायत में कुलपति ने कहा कि विजय केशरवानी 10-12 की संख्या में कुलपति चैम्बर में आए। इस दौरान उनके साथ मीडिया भी था। जबकि प्रतिनिधिमण्डल की संख्या ज्यादा थी। इस दौरान उन्होने ऊंची आवाज में बातचीत की। साथ ही आंदोलन की धमकी दी है। बातचीत के दौरान उनका व्यवहार किसी भी सूरत में शालीन नहीं कहा जा सकता था। पुलिस मौके पर मौजूद थी..लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

 कुलपति ने की शिकायत– प्रशांत अग्रवाल

         पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि यह सच है कि शिकायत मिली है। कुलपति ने लिखा है कि प्रतिनिधियों की संख्या ज्यादा थी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ऊंची आवाज में बातचीत की। आंदोलन की धमकी दी है। उन्होने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता मीडिया को साथ लेकर आए थे।

  विजय केशरवानी से सम्पर्क नही

           कुलपति के आरोप और शिकायत के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी से सम्पर्क का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पायी। जिसके कारण उनका बयान सामने नहीं मिल सका है।

 

close