मेयर ने किया विभागों का बंटवारा..3 विभाग रखा अपने पास…विजय और राजेश शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी..देखें विभागवार सूची

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- मेयर रामशरण यादव ने अपनी 14 सदस्यीय काउन्सिल सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।  मेयर ने तीन विभागों को अपने पास रखा है। विजय केशरवानी को शिक्षा, खेलकूद और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी है। राजेश शुक्ला को महत्वपूर्ण विभाग खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मेयर रामशरण यादव ने मंगलवार को 14 सदस्यीय मेयर इन काउन्सिल सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मेयर ने तीन मह्त्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखा है। जारी सूची के अनुसार जलकार्य विभाग की जिम्मेदार भरत कश्यप को दी गयी है। खाद्य लोक स्वास्थ्यएवं स्वच्छता विभाग राजेश शुक्ला संभालेंगे। नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग, सामान्य प्रशासन और विधायी कार्य और संस्कृति पर्यटन मनोरंज एवं विरासत संरक्षण विभाग को मेयर ने अपने पास रखा है।

            एमआईसी में शामिल अजय यादव को लोककर्म विभाग, सुनीता नामदेव गोयल को अग्निशमन, विद्युत एवं यात्रिकी विभाग, युवा पार्षद पुष्पेन्द्र साहू को राजस्व विभाग दिया गया है। संध्या तिवारी को महिला एवं बाल विकास विभाग, मनीष गढ़ेवाल को गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग, सीताराम जायसवाल को वित्त लेखआ एवं अंकेक्षण विभाग दिया गया है।

         इसके अलावा पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग बजरंग बंजारे संभालेंगे। शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग प्रमुख विजय केशरवानी होंगे। अनुसूचिच जाति एवं जनजाति मामले के विभाग को परदेशी राज प्रमुख होंगे।

                 जानकारी हो कि तीन पार्षदों को मेयर एमआईसी सदस्य रखते हुए किसी विभाग की जिम्मेदारी नहीं दी है।

close