महमंद,ढेका और धूमा में राय परिवार की धूम..पंचायत चुनाव में जबरदस्त सफलता..तीनों पंचायत पर कब्जा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—ग्राम पंचायत महमंद से गणेशी निषाद सरपंच निर्वाचित हुई है। गणेशी ने निकटतम प्रतिद्धंदी तुलसी साहू को 655 बोटो से हराकर पद पर कब्जा किया है। गणेशी निषाद स्थानीय नेता नागेन्दर राय के एकता पैनल से उम्मीदवार थी। उन्हें नागेन्द्र राय का समर्थन भी हासिल था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              नागेन्द्र राय समेत 15 पंच भी एकता पैनल के चुने गये है। वहीं वर्तमान संरपंच धीरज राय वार्ड नं. 4 से पंच का चुनाव हार गये है। वर्तमान सरपंच को कुन्दन पासी ने 33 वोटो से परास्त किया है।

             जानकारी हो कि ग्राम पंचायत महमंद पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। जनपद क्षेत्र महमंद से नारद रजक अपने निकटतम प्रतिद्धदी रमेश मौर्य को 308 मतो से हरा दिया है।  नारद रजक को स्थानीय नेता नागेन्द्र राय का विशेष समर्थन हासिल था।

           ग्राम पंचायत ढेका में दिनेश मौर्य सरपंच चुने गये है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी विष्णु विश्वकर्मा को 108 वोटो से पराजित किया है। ग्राम ढेका में सरपंच पद के लिए कुल 8 प्रत्याशी आमने सामने थे। दिनेश मौर्य पहली बार किस्मत आजमा रहे थे। यहा भी वर्तमान सरपंच के पैनल को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है।

             ग्राम पंचायत धूमा से मोतीलाल खूंटे सरंपच चुने गए हैं। ग्राम पंचायत मानिकपुर से ताराचंद देवांगन उर्फ लल्लू को जनता ने अपना सरपंच चुना है। जानकारी हो कि महमंद, धूमा और ठेका में चुने गए सभी पंच सरपंच कांग्रेस के कार्यकर्ता है। क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय का अच्छा खासा प्रभाव है।

close