पारिजात कालोनी को 20 लाख की सौगात…मेयर और विधायक ने कहा..जैसा चाहेंगे वैसा होगा विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—परिजात कॉलोनी में शुक्रवार को गार्डन इंटरलॉकिंग और  नाली निर्माण कार्यों का विधायक शैलेश पांडे और मेयर रामशरण यादव ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के मांग के अनुरूप वार्ड में विकास कार्य करने की बात कही।
 
                विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि  कॉलोनी में पानी आपूर्ति की समस्या है। शासन की ओर से वार्ड में 2 बोर  के लिए सेंशन दिया गया है। जल्द ही कार्यवाई की जाएगी। कॉलोनी में जलापूर्ति की समस्या नहीं होगी। उन्होंने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही।
 
              मेयर रामशरण यादव ने कहा कि कॉलोनी के लोगों ने नाली से संबंधित परेशानी बताई है। निगम के इंजीनियरों को समस्या को जल्द से जल्द दूर करना होगा। मेयर ने  कहा कि उन्होंने वार्ड वासियों और कॉलोनी वासियों के मांग के अनुरूप सतत कार्य करने की बात कही।
 
             पार्षद भरत कश्यप ने कहा कि वार्ड के लोगों की किसी भी समस्या के लिए सदैव तत्पर हैं। वार्ड वासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे हर संभव पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान वार्ड वासियों ने भी निगम प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही। इससे पूर्व विधायक शैलेश पांडे और मेयर रामशरण यादव ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग और वरिष्ठजन उपस्थित थे।
close