कांग्रेस का काम चिल्लाना…जांच का करें इंतजार…महागठबंधन को मिलेगी हार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

28 PAIKARA 15बिलासपुर— बिहार में भगवा ही फहरेगा। महागठबंधन स्वार्थ का बंधन है। इस बार बिहार से जंगलराज खत्म हो जाएगा। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने मन बना लिया है। जो भी सैनिक महिलाओं के साथ अत्याचार किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राजेन्द्र तिवारी आत्मदाह मामले में जांच के बाद सच सबके सामने आ जाएगा। बस इंतजार करना होगा। कांग्रेस का काम गला फाड़कर चिल्लाना है वह कर रही है। लेकिन इसका परिणाम उन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है। छत्तीसगढ़ गृह मंत्री राम सेवक पैकरा ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस पार्टी सत्ता की भूखी है। मौत की राजनीति करना उनकी परंपरा है। राजेन्द्र तिवारी आत्मदाह मामले में ऐसा ही कुछ हुआ। यह जानते हुए भी मामले में जांच चल रही है। बावजूद इसके आंदोलन और अनशन जैसा काम जनता को भ्रमित करने जैसा है। लेकिन जनता सब कुछ समझ चुकी है। इसलिए अब जनता ही उनका साथ छोड़ दिया है। उनके ही दल में जितनी मुंह है उतनी बांतें हो रही हैं। उनका काम सस्ती राजनीति करना और गला फाड़कर चिल्लाना है। वह कर रहे हैं। जनता उनके चाल चरित्र चेहरे को भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि किसान न्याय पदयात्रा क्या है। यदि कर रहे हैं तो भाजपा के हित में ही है। उन्हें यात्रा के बाद कुछ हासिल होने जाने वाला नहीं है। रमन सरकार गांव गरीब और किसान के लिए काम कर रही है। जनता खुश है। पैकरा ने कहा कि किसी की मौत भूख से नहीं हुई है। यह कांग्रेस की दिमागी उपज है।

एक सवाल के जवाब में पैकरा ने कहा कि प्रदेश में अकाल की स्थिति है। आज रमन सरकार ने सूखा ग्रस्त क्षेत्र का दायरा बढ़ा दिया है। पहले 93 तहसीलों को सूखा ग्रस्त घोषित किया गया था। अब 17 तहसीलों को भी जोड़ दिया गया है। सूखा का सर्वे हो गया है। राहत कार्य भी चालू है। यह मुद्दा भी कांग्रेस के हाथ से फिसल गया है। हम आम जनता के लिए हमेशा सजग हैं। पैकरा ने बताया कि इसके अलावा जिन क्षेत्रों में अकाल य़ा फिर किसी प्रकार की शिकायत आती है तो अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में रामसेवक पैकरा ने कहा कि नक्सल आपरेशन के दौरान जिन सिपाहिय़ों ने महिलाओं पर अत्याचार किया है। उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। जैसे ही पता चलेगा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पैकरा ने बताया कि नक्सली अब अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका सफाया होने वाला है।

गृहमंत्री ने कहा कि बिहार में एनडीए की लहर है। महागठबंधन स्वार्थ का गठजोड़ है। बिहार की जनता भली भांति समझ चुकी है। उन्होने जंगलराज के लिए मतदान किया है। रिकार्ड तोड़ मतदान यह साबित करता है कि जनता जंगलराज से निजात पाना चाहती है। पैकरा ने कहा कि मंहगाई का बिहार चुनाव पर कोई असर होने वाला नहीं है। दाल के अलावा सभी चीजें सामान्य हैं। जल्द ही दाल की कीमतों पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। छापामार कार्रवाई उसी का हिस्सा है।

close