निगम अधिकारियों के साथ मंत्री करेंगे समीक्षा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

amar agrawalबिलासपुर–नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर, उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अमर अग्रवाल बुधवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार निकाय मंत्री बुधवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस दौरान अधिकारियों से निकाय कार्यों में हुए अभी तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान स्मार्ट सिटी समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि मंत्री अमर अग्रवाल की बैठक  कुछ कार्यों को लेकर मिल रही शिकायतों पर अधिकारियों को भारी पड़ सकती ह।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            बुधवार को ही शाम पांच बजे निकाय मंत्री जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में भी शामिल होगें। मालूम हो कि इन दिनों भाजपा संगठन का चुनाव अंतिम चरण में है। बैठक में संगठन की गतिविधियों समेत पदाधिकारियों के चुनाव पर भी गहन मंत्रणा होगी। इसमें संगठन के अन्य लोग भी शामिल होंगे।

close