धान की अवैध बिक्री , बिचौलियों पर कड़ी नजर,कई जगह धान जप्त

Shri Mi
3 Min Read

बलरामपुर।कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी धान के अवैध विक्रय के प्रयासों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिचैलियों द्वारा अवैध धान के विक्रय पर कठोर कार्यवाही करें। डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज के द्वारा विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कार्यवाही की गई है। ग्राम निलकंठपुर निवासी गायत्री देवी एवं उनके पति शत्रुधन गुप्ता के द्वारा स्वयं के 36 बोरी तथा श्यामपति नामक कृषक का 17 बोरी धान बेचने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर सम्पूर्ण धान जब्त किया गया है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार कुसमी के कृषक तेतरा द्वारा कुसमी समिति में 160 बोरी धान बेचने हेतु लाया गया। संदेह के आधार पर डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज ने जांच उपरांत पाया कि 80 बोरी धान किसान के स्वयं का तथा शेष 80 बोरी धान अतीक नामक व्यक्ति का है, जिसे तेतरा स्वयं के टोकन से विक्रय का प्रयास कर रहा था। मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर 80 बोरी धान जब्त की गई है। इसी प्रकार ग्राम कोचली निवासी राधेश्याम के द्वारा 240 बोरा धान विक्रय हेतु लाया गया।

जिसमें से 157 बोरी धान विक्रय किया गया तथा 83 बोरी धान कृषक को वापस किया गया। 83 बोरी धान के साथ ही कृषक के पास पूर्व उपलब्ध 60 बोरी धान कुल 143 बोरी धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में डौरा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज द्वारा कृषक अवध नारायण द्वारा लाये गये कुल 208 बोरी धान में से जांच उपरांत 110 बोरी धान को जब्त कर धान खरीदी प्रभारी डौरा के सुपुर्द किया गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज ने बताया कि विभिन्न कार्यवाही के दौरान गोपालपुर खरीदी केन्द्र में कोदौरा से 47 बोरी धान कोचिया द्वारा लाया जा रहा था, जिसे ट्रैक्टर सहित थाने में जप्ती की कार्यवाही की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close